Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के सीएम-डिप्टी CM आपस में टकरा रहे:झांसी में अखिलेश बोले- 2027 में भाजपा की विदाई तय, कांग्रेस को हंगामा नहीं करना चाहिए

    11 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने झांसी में कहा कि यूपी के सीएम और डिप्टी सीएम आपस में टकरा रहे हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि सनातन धर्म के शंकराचार्य के खिलाफ भी कोई कुछ बोलेगा, लेकिन इस सरकार के अहंकार की वजह से उन्हें स्नान तक नहीं करने दिया गया। पुलिस ने उनके बटुकों की शिखा पकड़कर घसीटी और पिटाई की। अब 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की यूपी से विदाई तय है। 2024 लोकसभा चुनाव में जनता ने इनको सबक सिखाया था। इसी वजह से ये केंद्र में अपने दम पर सरकार तक नहीं बना पा रहे थे। अखिलेश यादव शनिवार दोपहर झांसी पहुंचे थे। यहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान सपा प्रमुख का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। अखिलेश की गाड़ी के पीछे करीब 500 कारों का काफिला चल रहा था, जिससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया। अब अखिलेश यादव की 5 बड़ी बातें पढ़िए… 1. AI समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन गलत AI समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन करके हंगामा करना गलत है। विदेशी डेलीगेट्स के सामने इससे हमारे देश की छवि खराब होती है। जब दुनिया भर के प्रतिनिधि आए हों, तब हमें ऐसा हंगामा नहीं करना चाहिए। मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। सरकार से लड़ाई हमारा आंतरिक मामला है। नोएडा में इंजीनियर की मौत की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- एक पिता फोन की रोशनी दिखाकर मदद के लिए चिल्लाता रहा। अफसर पहुंचे, लेकिन कोई पानी में नहीं उतरा। ढाई घंटे तक वह इंतजार करता रहा कि कोई उसके बच्चे की जान बचाएगा, लेकिन पुलिसकर्मी पानी में नहीं कूदे, क्योंकि पानी बहुत ठंडा था। 2. गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा गोरखपुर में 14 साल के बच्चे की नाले में गिरने से मौत हो गई। गोरखपुर में एम्स के लिए जमीन दी गई थी और वहां अस्पताल बन गया। लेकिन उसी गोरखपुर में 19 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। वह गोरखपुर नहीं है, वहां गोरखधंधा चल रहा है। इस सरकार में 90 किलोमीटर की लिंक रोड करीब 7 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई। 3. अधिकारियों ने मिलकर स्क्रैप माफिया को भगाया मुख्यमंत्री अब संविधान के पीछे छिप रहे हैं, जिस संविधान को उन्होंने कभी नहीं माना। ये दूसरों को उपद्रवी और माफिया कहते हैं, लेकिन 2017 के बाद इन्होंने अपने मुकदमे वापस ले लिए। उनके दिए हुए हलफनामों को देखें तो आज तक इतना मुकदमों वाला कोई मुख्यमंत्री नहीं बना। माफिया और कानून की बात करते हैं। इनके ही शासन में बांदा में अधिकारियों ने स्क्रैप माफिया को जेल से भगा दिया गया। उस समय पुलिस जश्न मना रही थी। 4. शंकराचार्य के बटुकों को पीटा गया यूपी के सीएम और डिप्टी सीएम आपस में ही टकरा रहे हैं। हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि सनातन धर्म के शंकराचार्य के खिलाफ भी कोई बोलेगा, लेकिन इस सरकार के अहंकार ने हमारी पौराणिक परंपराओं को ठेस पहुंचाई है। शंकराचार्य को पूरे सम्मान के साथ संगम में स्नान नहीं करने दिया गया। न केवल उन्हें रोका गया, बल्कि उनके बटुकों की शिखा पकड़कर अपमानित किया गया। पुलिस की पिटाई इतनी थी कि उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। 5. जनता बीजेपी को यूपी से बाहर करेगी 2024 लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस ने मिलकर बड़ी जीत हासिल की थी। यूपी की जनता ने जो समर्थन दिया, उसके कारण बीजेपी को अपने दम पर सरकार बनाने का मौका नहीं मिला। उन्हें गठबंधन का सहारा लेना पड़ा। अब 2027 में बीजेपी सत्ता से बाहर जाएगी। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, काशी राम, नेता जी और लोहिया का आंदोलन बहुजन समाज के लिए था। लोहिया जी 90 प्रतिशत की बात कर रहे थे। बहुजन का नारा आज के समाज में PDA का प्रतीक है। इसी PDA की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ रही है। अखिलेश यादव का पूरा प्रोग्राम जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी ने इंडिया चिप का उद्घाटन किया:सीएम योगी बोले- पिछली सरकारों में गोलियां चलती थी, आज जेवर प्रदेश का जेवर बनकर उभरा
    Next Article
    विवाहित महिलाओं के राशन कार्ड नियम बदले:मायके से नाम कटकर ससुराल के कार्ड में सीधे जुड़ेगा, दफ्तरों के चक्कर खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment