Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi का Congress पर तीखा तंज, 'पहले से नंगे हो, कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी?'

    2 hours from now

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीति के चक्कर में देश के गौरव और राष्ट्रीय कार्यक्रमों को नुकसान पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में हुए 'एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को गंदी और नंगी राजनीति करार दिया।पीएम ने कांग्रेस पर देश का अपमान करने का आरोप लगायापीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई इम्पैक्ट समिट हुआ, जिसमें 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं।' प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि विदेशी मेहमानों के सामने कांग्रेस नेताओं ने बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन किया, जिससे देश की गरिमा को ठेस पहुंची है। इसे भी पढ़ें: Meerut से PM Modi का Congress-SP पर तीखा हमला, बोले- पहले Scam होते थे, अब काम होता हैपीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तीखा तंजप्रधानमंत्री ने तीखे शब्दों में कहा, 'मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूँ कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी?' उन्होंने कहा कि एआई ग्लोबल समिट बीजेपी का नहीं, बल्कि पूरे देश का कार्यक्रम था। पीएम ने अफसोस जताते हुए कहा कि मर्यादा तोड़ने के बाद भी कांग्रेस के नेता शर्मिंदा होने के बजाय बेशर्मी दिखा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: PM Modi ने Delhi-Meerut Rapid Rail को दिखाई हरी झंडी, अब 1 घंटे से भी कम में पूरा होगा सफरविपक्ष पर जमकर भड़के पीएम मोदीपीएम मोदी ने यह भी कहा कि महिला सांसदों को आगे करके और सीट पर कब्जा करके कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। उन्होंने कांग्रेस को देश के लिए बोझ बताया। हालांकि, उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि दिल्ली में हुई इस घटना के लिए कांग्रेस के साथी दलों ने भी उसकी आलोचना की है, जिसके लिए उन्होंने अन्य दलों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लिवर कैंसर के बाद नई मुसीबत में दीपिका कक्कड़, पेट में अचानक उठा तेज दर्द, पहुंचीं अस्पताल, सताई चिंता
    Next Article
    टैरिफ लगाना है तो संविधान का पालन करें, भारतीय-अमेरिकी वकील Neal Katyal की Trump को चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment