Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, देश भर की बड़ी खबरें

    2 hours from now

    1

    0

    शनिवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-प्रादे9 गुजरात मोदी पटेल प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की एकता नगर (गुजरात), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।दि6 राहुल इंदिरा पटेल इंदिरा की पुण्यतिथि पर राहुल ने उपनिषद के मंत्र रूपी उनके खूबसूरत उपहार को याद किया नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अपनी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उपनिषद के मंत्र ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतं गमय’ का उल्लेख किया और कहा कि बचपन में उनसे मिला यह आध्यात्मिक संस्कार उनके लिए एक खूबसूरत उपहार था।दि18 भाजपा पदयात्रा रोहतक भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को हरियाणा के रोहतक में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को हरियाणा के रोहतक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। यह विपक्ष के खिलाफ भाजपा के देशव्यापी अभियान का हिस्सा है।दि16 कांग्रेस पंजाब खरगे, राहुल ने पंजाब कांग्रेस नेताओं के साथ चुनाव तैयारियों पर चर्चा की नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।दि20 न्यायालय राम मंदिर याचिका अयोध्या विवाद में निर्धारित जमीन पर ही राम मंदिर बने होने का पता लगाने के लिए न्यायालय में याचिका नयी दिल्ली, अयोध्या में राम मंदिर उच्चतम न्यायालय द्वारा 2019 के फैसले में निर्धारित परिसर और जमीन पर बना है या नहीं, इसकी जांच के लिए एक समिति या आयोग गठित करने का अनुरोध करते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई है।दि14 दिल्ली यातायात रैली ‘इंडिया’ गठबंधन की एक नवंबर को रामलीला मैदान में रैली के मद्देनजर दिल्ली में यातायात पाबंदी नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि एक नवंबर को रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के मद्देनजर दिल्ली के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी।प्रादे31 महाराष्ट्र संजय निधन सिर में चोट लगने से फिल्मकार संजय गुप्ता का निधन मुंबई, ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले फिल्मकार संजय गुप्ता का निधन हो गया। संजय गुप्ता के दोस्त और निर्देशक मिलाप जावेरी ने शनिवार को यह जानकारी दी।प्रादे12 इसरो उपग्रह वाल्व तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए इसरो ने एनवीएस-03 उपग्रह को पाइरो वाल्व खुले रखकर प्रक्षेपित किया : नारायणन श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख वी. नारायणन ने शनिवार को कहा कि मिशन की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने और पहले आई तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए एनवीएस-03 उपग्रह को ‘तीन पाइरो वाल्व खुले रखकर’ संचालित किया गया।प्रादे28 दिल्ली आप पंजाब सूची आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची घोषित की नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची घोषित की। इसमें मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं, जो धूरी विधानसभा क्षेत्र से फिर चुनाव लड़ेंगे।अर्थ2 सेबी चेयरमैन सेबी मजबूत पूंजी बाजारों को बढ़ावा दे रहा, निवेशकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान: चेयरमैन कोलकाता, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने शनिवार को कहा कि नियामक देश के पूंजी बाजारों को अधिक सुगम, कुशल और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।अर्थ5 डेटा एआई प्रशिक्षण आईटी मंत्रालय ने एआई प्रशिक्षण के लिए भरोसेमंद डेटा साझाकरण को डीईपीए हैंडबुक जारी की नयी दिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कृत्रिम मेधा (एआई) प्रशिक्षण के लिए डेटा एम्पावरमेंट एंड प्रोटेक्शन आर्किटेक्चर (डीईपीए) पर एक हैंडबुक पेश की है।वि3 संरा मानवाधिकार भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की विश्वसनीयता सभी देशों के साथ समान व्यवहार पर निर्भर : भारत संयुक्त राष्ट्र, भारत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की विश्वसनीयता इस बार पर निर्भर करती है कि वह सभी देशों के साथ समान और निष्पक्ष व्यवहार करे।वि2 अमेरिका जी20 जयशंकर तेल भारत ने प्रतिबंधों, समुद्री मार्गों में बाधाओं के जरिये वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान पैदा किए जाने की आलोचना की वाशिंगटन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रतिबंधों और समुद्री मार्गों पर अवरोधों के जरिये वैश्विक तेल आपूर्ति में रुकावट डालने पर कड़ी असहमति जताते हुए कहा कि ऊर्जा व्यापार और बुनियादी ढांचे पर जानबूझकर किए जाने वाले हमले ऊर्जा की कीमतों को अपने नियंत्रण में रखने की सोची-समझी रणनीति है।खेल3 खेल भारत नबी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे में आकिब नबी भारतीय टीम में नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज आकिब नबी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिये भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है क्योकि प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पांच मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi High Court ने गैर-BS-6 वाहनों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार
    Next Article
    31 October History: पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi की हत्या और प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment