Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    31 October History: पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi की हत्या और प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

    22 hours ago

    3

    0

    भारत के इतिहास में 31 अक्टूबर की तारीख देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दिन के तौर पर दर्ज है। अपने फौलादी इरादों के लिए विख्यात और बड़े से बड़ा फैसला बेखौफ लेने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर की सुबह उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में फिर इस पद पर पहुंचीं और 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या कर दी गई।देश-दुनिया के इतिहास में 31 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1875 : वल्लभभाई पटेल का जन्म। 1920 : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का शुरुआती सत्र बम्बई में आयोजित। 1941 : लगभग 15 वर्ष की मेहनत के बाद दक्षिण डेकोटा की ब्लैक हिल्स में माउंट रेशमोर नेशनल म्यूजियम का काम पूरा हुआ, जहां पहाड़ियों पर अमेरिका के चार राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थिओडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के चेहरे तराशे गए।1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया। 1968 : अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने उत्तरी वियतनाम में अमेरिकी बमबारी रोकने का आदेश दिया। 1984 : भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या की।1992 : लाइबेरिया में पांच अमेरिकी नन की हत्या। हत्याओं के लिए चार्ल्स टेलर के प्रति आस्थावान बागियों को जिम्मेदार ठहराया गया। 2003 : मलेशिया में महातिर युग का अंत।प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने 22 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद पद छोड़ा। 2006 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद युग के राष्ट्रपति पी डब्ल्यू बोथा का 90 वर्ष की आयु में निधन। 2022 : चीन ने अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरे लैब मॉड्यूल का सफल प्रक्षेपण किया।2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात की पहली हैरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एकता नगर से अहमदाबाद के बीच ट्रेन का संचालन। 2025: महाराजा चार्ल्स के भाई एंड्रयू ने राजकुमार की उपाधि गंवाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, देश भर की बड़ी खबरें
    Next Article
    दिवाली पर INDIA Alliance की रैली से व्यापार को नुकसान, VHP ने तारीख बदलने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment