Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi ने वैशाली में 34000 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, कहा- अब विकास के लिए जाना जाता है Bihar

    6 hours ago

    2

    0

    (तस्वीर के साथ) वैशाली (बिहार), 21 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार में विपक्षी राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन में राज्य अब घोटालों और अपराधों के बजाय विकास तथा निवेश के लिए सुर्खियों में रहता है। मोदी ने राज्य की राजधानी से करीब 50 किलोमीटर दूर वैशाली जिले के जफरपट्टी में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान उन्होंने गंगा पर बने ‘नीतीश सेतु’ सहित 34,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं।प्रधानमंत्री ने संक्षिप्त भाषण देते हुए कहा कि उनके पास समय कम है और उन्हें पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश भी जाना है। मोदी ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष (नीतीश कुमार) के नाम पर इस पुल का नाम रखा गया है, जो बिहार में उनके योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। नीतीश कुमार ने अप्रैल में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का रास्ता साफ करने के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था।मोदी ने कहा, ‘‘राजग के सत्ता में आने के बाद राज्य ने लंबा सफर तय किया है। पहले केवल घोटालों और अपराधों की चर्चा होती थी। अब बिहार निवेश प्रस्तावों और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में रहता है।’’ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में आयोजित इस रैली में मोदी ने उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान के योगदान को भी याद किया।रामविलास पासवान कई बार हाजीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने ‘‘गरीबी हटाओ’’ के नारे देकर लोगों को गुमराह किया। मोदी ने पिछले 12 वर्षों में केंद्र की राजग सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान ‘‘50 करोड़ लोग गरीबी के चंगुल से बाहर निकले हैं।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़: दिल्ली की विशेष अदालत ने 14 आरोपियों पर तय किए आरोप, 25 नवंबर से रोज़ाना चलेगा ट्रायल
    Next Article
    CBI ने रिश्वत मामले में पकड़े गए CGST अधीक्षक के घर से बरामद किए 1.86 करोड़ रुपये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment