Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Surya Ghar Yojana में Odisha का Ganjam जिला बना अव्वल, 16418 छतों पर लगे Solar Panel

    1 hour ago

    1

    0

    ओडिशा में केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत छतों पर सौर पैनल लगाने के मामले में गंजाम अग्रणी जिला बनकर उभरा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गंजाम में 16,418 छतों पर सौर उर्जा प्रणाली स्थापित की गई हैं।इसके बाद बालेश्वर में 16,407, खोरधा में 14,603, कटक में 13,758 और मयूरभंज में 9,751 इकाइयां लगाई गई हैं। गंजाम के जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी. ने कहा कि लोगों ने इस योजना का लाभ उठाने में काफी रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सतत और हरित भविष्य की दिशा में जारी प्रयासों के तहत मार्च 2027 के अंत तक 25,000 और छतों पर सौर ऊर्जा प्रणालियां लगाने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।’’ एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि घरों में सौर ऊर्जा की बढ़ती स्वीकार्यता और टिकाऊ बिजली उत्पादन की ओर बढ़ते रुझान को दर्शाती है।योजना को लागू करने वाली एजेंसी ‘टीपी साउदर्न ओडिशा डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड’ (टीपीएसओडीएल) ने कहा कि वितरण कंपनी की जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंच और उपयोगिता-आधारित एकत्रीकरण मॉडल ने ओडिशा के आठ दक्षिणी जिलों में छतों पर सौर पैनल लगाने की सुविधा को आसान बनाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ODF Plus दर्जे के लिए CR Paatil से मिले Arunachal के मंत्री Ojing Tasing
    Next Article
    Tamil Nadu सरकार ने Gold Ring Scheme के लिए दो आभूषण कंपनियों को दिया कार्यादेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment