Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेभा गांव में अंडरपास की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:बाईपास फेज 2 में सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    अमेठी कस्बे में निर्माणाधीन बाईपास फेज 2 से जुड़ी समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रेभा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज प्रदर्शन करते हुए अंडरपास बनाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदाई संस्था एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक रास्ते को बंद कर रही है, जिससे हजारों की आबादी प्रभावित होगी। ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क से प्रतिदिन 5,000 से अधिक लोग आवागमन करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं जो कस्बे में पढ़ने आते हैं। विभाग द्वारा अंडरपास का निर्माण नहीं कराया जा रहा है, जिससे हजारों की आबादी प्रभावित होने की आशंका है। दरअसल, अमेठी कस्बे के दक्षिणी छोर पर बाईपास फेज 2 का निर्माण हो रहा है, जो शुरुआत से ही विवादों में रहा है। पहले कई गांवों के ग्रामीणों ने कार्यदाई संस्था पर अवैध खनन के आरोप लगाए थे, जिसके बाद प्रशासन को भी कार्रवाई करनी पड़ी थी। अब यह बाईपास एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग से रेभा गांव होते हुए विशेश्वरगंज तक जाने वाली सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। कार्यदाई संस्था ने पहले सड़क के बराबर पानी निकासी के लिए एक नाला बनाया था, जिसका उपयोग ग्रामीण आवागमन के लिए कर रहे थे। आज कार्यदाई संस्था के कर्मचारी उस नाले को बंद करने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने मांग की कि इस नाले को और चौड़ा तथा ऊंचा किया जाए ताकि यह अंडरपास का रूप ले सके और ग्रामीण व उनके बच्चे आसानी से अमेठी कस्बे तक जा सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यहां अंडरपास नहीं बना तो बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह गांव को जोड़ने वाली सड़क जिला पंचायत द्वारा निर्मित एक पुरानी सड़क है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:DLSA ने दी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी, हेल्पलाइन 15100
    Next Article
    भगवान राम के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा:जगद्गुरु रत्नेशप्रपन्नाचार्य बोले-राम का मानव रुप धारण करना मर्यादा और प्रेम का अवतरण था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment