Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राबर्ट्सगंज में श्रीराम नवमी शोभायात्रा निकली:जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तिमय हुआ माहौल, निकलीं आकर्षक झांकियां

    2 hours ago

    1

    0

    शुक्रवार को श्रीराम नवमी के अवसर पर राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।विजयगढ़ वाटिका के सामने स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में शामिल लोग सफेद कुर्ता-पायजामा और सिर पर केशरिया साफा पहने हुए थे।उनके एक हाथ में लाठी-तलवार तो दूसरे में भगवा झंडा था।जय श्रीराम-जय हनुमान के उद्घोष से लोगों में जोश भर गया। वीरांगनाओं ने लाठी,त्रिशूल और कटार के साथ यात्रा की शोभा बढ़ाई,वहीं युवा भी आकर्षक करतब दिखाते रहे। यात्रा में देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल थीं। फूलों से सजे रथ पर आराध्य प्रभु श्रीराम की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।भक्तों ने जगह-जगह रथ को रोककर आरती उतारी और प्रभु का आशीर्वाद लिया। पहले 5 तस्वीरें देखिए… सुबह से ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राबर्ट्सगंज नगर में भगवा झंडे लगाने में व्यस्त थे। दोपहर बाद नगर के सभी वार्डों से हिन्दू समुदाय के लोग गाजे-बाजे के साथ जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचे।शाम सवा चार बजे शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जो मेन चौक, चण्डी तिराहा,धर्मशाला चौक और महिला थाना होते हुए नगर में निकाली गई। शोभायात्रा में भारत माता,राम-सीता, भगवान शंकर व माता पार्वती, राधा-कृष्ण और काली माता सहित अन्य देवी-देवताओं की भव्य झांकियां सजाई गई थीं।डीजे पर बज रहे शौर्य भरे गीतों पर लोग झूमते और नाचते हुए चल रहे थे।जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया और कला का प्रदर्शन भी किया गया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एलआईयू भी विशेष सतर्कता बरत रही थी। नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी श्रीराम नवमी पर धूमधाम से शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान राज्य मंत्री संजीव गौड ने श्री राम की आरती उतरी और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेता भी मौजूद रहे हैं और शोभायात्रा के साथ-साथ चल रहे थे।सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा भी अपनी टीम के साथ शोभा यात्रा के साथ चल रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में गैंगस्टर की कुर्क संपत्तियों का होगा भौतिक सत्यापन:2022 से अब तक 1170 करोड़ की संपत्ति जब्त, जांच के आदेश
    Next Article
    मऊ में 28 मार्च को विधान परिषद समिति की बैठक:विकास कार्यों और लंबित मामलों की होगी समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment