Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में गैंगस्टर की कुर्क संपत्तियों का होगा भौतिक सत्यापन:2022 से अब तक 1170 करोड़ की संपत्ति जब्त, जांच के आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई संपत्तियों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक लगभग 1170 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। इन संपत्तियों के प्रभावी नियंत्रण और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिले में व्यापक भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि कुर्क की गई सभी संपत्तियों पर पहले ही रिसीवर नियुक्त किए जा चुके हैं। इन रिसीवरों की जिम्मेदारी संपत्तियों की देखरेख करना और उनके दुरुपयोग को रोकना है। प्रशासन अब यह जांच करेगा कि कुर्की के बाद भी इन संपत्तियों का उपयोग संबंधित अभियुक्तों या किसी निजी व्यक्ति द्वारा तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान प्रत्येक संपत्ति का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान संपत्ति की वर्तमान स्थिति, उसके उपयोग का तरीका और निर्धारित नियमों के पालन की जांच होगी। यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित रिसीवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से कुर्क संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। यह कदम कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और सत्यापन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करें। इस पहल से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कुर्क संपत्तियां सरकारी नियंत्रण में सुरक्षित रहें और उनका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा नगर निगम में चल रही रार, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा:परिसर में आने वाले लोगों को बताना पड़ेगा उद्देश्य, अधिकारियों के लिए ID कार्ड अनिवार्य
    Next Article
    राबर्ट्सगंज में श्रीराम नवमी शोभायात्रा निकली:जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तिमय हुआ माहौल, निकलीं आकर्षक झांकियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment