Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेड क्रॉस सोसाइटी के नए पदाधिकारियों की बैठक हुई:ललितपुर में सीडीओ ने दिलाई शपथ; सामाजिक कार्य बढ़ाने पर जोर

    9 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में सोमवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान सोसाइटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह ने की, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद मुख्य अतिथि रहे। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह ने नवनिर्वाचित सचिव डॉ. एस.पी. पाठक, चेयरमैन संतोष शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार), वाइस चेयरमैन अजय बरया (वरिष्ठ पत्रकार), कोषाध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया और सभी कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सचिव डॉ. एस.पी. पाठक ने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ललितपुर शाखा स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि विगत माह समिति ने स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया, पोषण पोटलियों का वितरण किया और कंबल भी बांटे। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह ने सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए सदस्य संख्या बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को और तेज करने का आह्वान किया। बैठक में सचिव डॉ. एस.पी. पाठक, नोडल अधिकारी/उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एन. सोनी, चेयरमैन संतोष शर्मा, वाइस चेयरमैन अजय बरया, कोषाध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया सहित अनिल अंचल, डॉ. अजय रसिया, राजेश लिटौरिया, डॉ. सनत मोदी, डॉ. विनोद साहू, डॉ. एम.एस. तोमर, डॉ. अनिल जैन, रजनीश चढ्ढा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. आर.सी. साहू, डॉ. गजेंद्र चौहान, जगजीत सिंह सरदार और डॉ. अवधेश तिवारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 1090 लीटर सरसों तेल सीज:होली से पहले मिलावट के खिलाफ अभियान, 11 नमूने जांच को भेजे
    Next Article
    पुलिस से हाथापाई मामले में 6 पर मुकदमा:दारोगा का बुजुर्ग ने पकड़ लिया था कॉलर, प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment