Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस से हाथापाई मामले में 6 पर मुकदमा:दारोगा का बुजुर्ग ने पकड़ लिया था कॉलर, प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर एक्शन

    7 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई गांव में जमीन के सीमांकन को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद पुलिस से झड़प तक पहुंच गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने 6 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश गिरी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दीनानाथ तिवारी के परिवार के सदस्यों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। बताया गया कि दीनानाथ तिवारी अपनी जमीन की साफ-सफाई और निर्माण की तैयारी कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने मजदूर लगाए थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और दीनानाथ तिवारी को काम रोकने का निर्देश दिया। आरोप है कि पुलिस की इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए तिवारी परिवार के लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के दौरान एक दरोगा ने दीनानाथ तिवारी पर हाथ छोड़ दिया। इसके जवाब में दीनानाथ तिवारी ने हाथ में ईंट उठा ली। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और एक बड़ी घटना टल गई। इस दौरान पुलिसकर्मी दीनानाथ को गला पकड़कर घसीटते हुए भी दिखे। मईल के प्रभारी थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश गिरी की तहरीर के आधार पर दीनानाथ तिवारी (पुत्र स्वर्गीय रामदेनी तिवारी), मिथिलेश तिवारी, अखिलेश तिवारी, उनके परिजनों तथा पांच-छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेड क्रॉस सोसाइटी के नए पदाधिकारियों की बैठक हुई:ललितपुर में सीडीओ ने दिलाई शपथ; सामाजिक कार्य बढ़ाने पर जोर
    Next Article
    मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने रचा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार में इतिहास:ब्रिटिश फिल्म अकादमी में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई और जताया देश पर गर्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment