Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोडवेज बस स्टैंड के पीछे मिला युवक का शव:शाहजहांपुर में पुलिस शिनाख्त में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के पीछे एक युवक का शव मिला है। मंगलवार सुबह हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। यह शव थाना सदर बाजार क्षेत्र में स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पीछे, जहां एआरएम का कार्यालय भी है, पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने सबसे पहले शव देखा और तत्काल रोडवेज बस स्टाफ तथा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली, लेकिन युवक के कपड़ों से उसकी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने शव की तस्वीरें ली हैं और उन्हें पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में भेजा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवक की पहचान कर उसके परिवार को सूचित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में मस्जिद के पास दो राउंड फायरिंग, VIDEO:नमाज से ठीक पहले 2 बजे हुई वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार
    Next Article
    बिजनौर में किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत:खेत में काम करते समय हुआ हादसा, मंडावली क्षेत्र की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment