Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में मस्जिद के पास दो राउंड फायरिंग, VIDEO:नमाज से ठीक पहले 2 बजे हुई वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के हूरमत गंज स्थित राइनो वाली मस्जिद के पास नमाज से ठीक पहले करीब 2 बजे अवैध हथियार से फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना से नगर में हड़कंप मच गया। एक युवक ने लंबी नाल के देसी कट्टे से दो राउंड फायर किए। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। पहले देखिए फायरिंग की 2 तस्वीरें… मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी फायरिंग करने वाला युवक स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। वह पहले नगर पालिका में चपरासी के पद पर कार्यरत था, लेकिन वर्तमान में बर्खास्त चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने तमंचे में कारतूस लोड कर दो बार फायर किया। फायरिंग से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर शौकिया अंदाज में हथियार की जांच के उद्देश्य से फायरिंग की थी। धार्मिक स्थल के पास हुई इस घटना को लेकर लोगों में रोष है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजा जा रहा है। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करना गंभीर अपराध है, चाहे हथियार अवैध हो या लाइसेंसी- सिकंदराराऊ कोतवाली प्रभारी , शिव कुमार शर्मा
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में दुकान पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज देखने पर दुकानदार पर किया था हमला
    Next Article
    रोडवेज बस स्टैंड के पीछे मिला युवक का शव:शाहजहांपुर में पुलिस शिनाख्त में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment