Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज में मनाया गया नवाचार दिवस:इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाए इनोवेटिव मॉडल

    3 hours ago

    1

    0

    रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में “विश्व रचनात्मक एवं नवाचार दिवस” के अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग, प्लांट कंजर्वेशन सोसायटी और इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में अतिथि व्याख्यान एवं अंतर विश्वविद्यालय स्तर की पोस्टर व वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। कन्वीनर डॉ. अमिता शर्मा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने छात्राओं को जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में नवीन ऊर्जा स्रोतों पर शोध और नवाचार के लिए प्रेरित किया, साथ ही औषधीय पौधों पर कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. अलका मित्तल ने रसोई में उपलब्ध मसालों के औषधीय गुणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सही जानकारी के साथ इन्हें अपनाकर स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है। मुख्य वक्ता डॉ. ए.एम. बेन्द्रे ने “भोजन का औषधीय रूप” विषय पर व्याख्यान देते हुए काली मिर्च, दालचीनी, लौंग, जीरा, हींग, अदरक और लहसुन जैसे मसालों के गुणों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में “जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में नवीन ऊर्जा स्रोत” थीम पर पोस्टर और वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें शोभित यूनिवर्सिटी, एन ए एस कॉलेज, आईआईएमटी कॉलेज, सरदार वल्लभभाई यूनिवर्सिटी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज की अंशु यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर शोभित यूनिवर्सिटी की सृष्टि प्रियांशु एवं अंश तथा सरदार वल्लभभाई यूनिवर्सिटी की पलक अहलावत रहीं। तृतीय स्थान पर आरजीपीजी कॉलेज की अर्पिता-सिमरन और सदफ-इकरा की टीम रही। सांत्वना पुरस्कार भी कई प्रतिभागियों को दिए गए। वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता में आरजीपीजी कॉलेज की उर्वशी और सुंदुस की टीम विजेता रही। सभी विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में प्रो. सोनिका चौधरी, डॉ. ईश्वर सिंह और डॉ. प्रियंका बालियान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में डॉ. मधु मलिक, डॉ. गरिमा मलिक सहित विभाग की शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेड़ से टकराने पर कार में लगी थी आग:संभल में ड्राइवर जिंदा जला, बाइक सवार की भी मौत; जांच जारी
    Next Article
    मिर्जापुर में हत्याकांड के दो दोषियों को आजीवन कारावास:2016 में चोरी के बाद प्रॉपर्टी डीलर की हुई थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment