Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले- वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे:कांग्रेस का दावा- 1 नवंबर की रैली में 10 लाख लोग आएंगे; कारोबारियों ने इसे टालने की अपील की थी

    2 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को X पर पोस्ट कर कहा कि हमारे वोट चुराए जा रहे हैं, और हम किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने लिखा- सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गई हैं। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली में छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और व्यापारियों को आना चाहिए। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी की रैली में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। वहीं, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने शनिवार को राहुल से INDIA ब्लॉक की रैली टालने की अपील की है। संगठन ने दिवाली फेस्टिवल सीजन में 10 हजार करोड़ रुपए के व्यापारिक नुकसान की चेतावनी दी है। राहुल ने कहा- BJP के साथियों का धन्यवाद राहुल ने कहा कि बीजेपी और उनके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इतने उत्साह से इस कार्यक्रम का प्रचार कर रहे हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। पिछले दिवाली सीजन लगभग ₹75,000 करोड़ बिक्री हुई रामलीला मैदान के 5 किमी के दायरे में चांदनी चौक और कनॉट प्लेस समेत 8 बड़े बाजार हैं। व्यापारी संगठन CAIT के मुताबिक, 2025 में इन बाजारों में दिवाली पर त्योहारी बिक्री 75,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन INDIA ब्लॉक के नेताओं ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन किए। कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल के विदेश दौरे पर सवाल,थरूर बोले-मैं ट्रैवल एजेंट नहीं:सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारियां होती हैं; भाजपा का दावा- वियतनाम गए राहुल राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्र को दवा कंपनियों से ₹8,447 करोड़ वसूलना बाकी:महंगी दवाएं बेचने पर ₹10 हजार करोड़ वसूली का आदेश था, अब तक ₹1,582 करोड़ ही मिले
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:असम, मिजोरम और मणिपुर में ड्रग्स नेटवर्क के 38 ठिकानों पर छापेमारी, 18 गिरफ्तार; शाह ने जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment