Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:असम, मिजोरम और मणिपुर में ड्रग्स नेटवर्क के 38 ठिकानों पर छापेमारी, 18 गिरफ्तार; शाह ने जानकारी दी

    7 hours ago

    1

    0

    गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बताया कि ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में ड्रग्स तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर कार्रवाई की गई। 23 अक्टूबर को तीनों राज्यों में 38 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। शाह के मुताबिक, इस कार्रवाई में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शाह ने बताया कि जांच में करीब ₹100 करोड़ के हवाला लेनदेन का पता चला। एजेंसियों ने 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए, ₹17.82 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं, 500 डेटोनेटर और ₹12 लाख नकद जब्त किए। उनके मुताबिक, यह नेटवर्क भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं के पार ‘डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर’ के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। शाह ने इस कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों और तीनों राज्यों की पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 31 दिसंबर 2029 तक हर ड्रग्स नेटवर्क को खत्म करना है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में शांति और भाईचारे के लिए 36 समुदायों की कमेटी बनेगी; CM बोले- PM मोदी ने पूछा था, ऐसी समिति है क्या मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सभी 36 समुदायों के प्रतिनिधियों की कमेटी बनाएगी। इसका उद्देश्य शांति, आपसी सद्भाव और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे पूछा था कि क्या सभी समुदायों को जोड़ने के लिए ऐसी कोई कमेटी है। खेमचंद सिंह शनिवार को इम्फाल में पहाड़ी जनजातियों के प्रमुखों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उत्सव से राज्य में शांति, समृद्धि और भाईचारा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस साल पहाड़ी इलाकों के लोग भी उत्सव में शामिल हुए, जिनमें कुछ पहले इम्फाल आने से हिचकिचाते थे। मणिपुर में 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी। इसके बाद 2026 में भी राज्य में अलग-अलग समुदायों के बीच हिंसा की घटनाएं हुईं। सितंबर में मणिपुर विधानसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक, मई 2023 से अगस्त 2026 तक जातीय हिंसा में 306 लोगों की मौत हुई और 49 लोग लापता थे। तमिलनाडु में दो बाइकों की टक्कर, दो की मौत; दो घायल तमिलनाडु के इरोड जिले में शनिवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को पेरुंदुरई स्थित इरोड जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, वेल्लिथिरुप्पुर निवासी 24 वर्षीय गोकुल दिहाड़ी मजदूर था। वह अपने दोस्त प्रशांत (26) के साथ मोटरसाइकिल से रेड्डीपलायम जा रहा था। एक गारमेंट फैक्ट्री के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। दूसरी बाइक को संजय (21) चला रहा था और उसके साथ ससीकुमार (36) सवार था। हादसे में गोकुल और संजय को गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइकों पर पीछे बैठे दो अन्य लोग भी घायल हो गए। गुजरात के वापी से 14 करोड़ रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स की गोलियां जब्त, तीन गिरफ्तार गुजरात के वलसाड जिले में एंटी नारकोटिक्स विंग और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने वापी शहर से 14 करोड़ रुपए एमडी ड्रग्स की गोलियां जब्त की हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गोलियां दादरा और नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेश के दादरा क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस जांच में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स आरोपियों तक कैसे पहुंची। कर्नाटक में कर्ज चुकाने के दबाव में महिला ने तीन बेटियों संग जहर खाया, मां और एक बेटी की मौत कर्नाटक के धारवाड़ जिले में कर्ज चुकाने के कथित दबाव के चलते एक महिला और उसकी 8 साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी तीन बेटियों को कथित तौर पर जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया था। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय सविता और उनकी बड़ी बेटी निवेदिता उर्फ गडिगेव्वा (8) के रूप में हुई है। दोनों ने हुबली के कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सविता की अन्य दो बेटियां भाग्यलक्ष्मी (6) और हर्षिता (9) अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। यह घटना धारवाड़ जिले के कराडिगुड्डा गांव की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सविता ने कई स्वयं सहायता समूहों से कर्ज लिया था। उन्होंने 3 लाख रुपए के लिए अपना खेत भी गिरवी रखा था। इसके अलावा, उन्होंने कुछ प्राइवेट फर्म से भी करीब 2 लाख रुपए का कर्ज लिया था। पुलिस के मुताबिक, सविता कर्ज देने वालों के दबाव को सहन नहीं कर पाई। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल बोले- वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे:कांग्रेस का दावा- 1 नवंबर की रैली में 10 लाख लोग आएंगे; कारोबारियों ने इसे टालने की अपील की थी
    Next Article
    ₹28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में एडवोकेट गिरफ्तार:₹2.60 करोड़ 400 बैंक खातों में ट्रांसफर किए; ED ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment