Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता की याचिका खारिज:लखनऊ हाईकोर्ट में MP-MLA कोर्ट के आदेश चुनौती दी थी

    3 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में राहुल गांधी से जुड़े एक मामले में याचिका दायर की गई है। कर्नाटक के याची एस विग्नेश शिशिर ने एमपी-एमएलए कोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी है। शिशिर ने अपनी मूल याचिका में राहुल गांधी पर भारतीय न्याय संहिता, शासकीय गोपनीयता अधिनियम, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत विभिन्न आरोप लगाए थे। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, जिसे एमपी-एमएलए कोर्ट ने खारिज कर दिया था। यह याचिका पहले रायबरेली में दायर की गई थी। हालांकि, याची ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इसे रायबरेली से लखनऊ स्थानांतरित करने की मांग की थी, जिसे लखनऊ हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर अर्जी को खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा था कि नागरिकता से जुड़े इस मामले में याची पहले भी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में तथ्य प्रस्तुत कर चुका है। इसी आदेश को अब हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याची की ओर से आज न्यायालय में अपनी बहस पूरी कर ली गई। शिशिर ने अदालत को बताया कि राहुल गांधी के पास दो देशों की नागरिकता है और उनके पास दो पासपोर्ट भी हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी खुद को ब्रिटेन का नागरिक मानते हैं। याची की बहस के बाद, राज्य सरकार ने अपनी बहस के लिए न्यायालय से समय मांगा। न्यायालय ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 मार्च की तारीख तय की है। यह सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव सिंह की एकल पीठ द्वारा याची एस विग्नेश शिशिर की ओर से दाखिल याचिका पर की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की 275 करोड़ की संपत्ति कुर्क:यूपी की टॉप-10 माफिया सूची में नाम, दुबई में छिपकर बैठा है 1 लाख का इनामी
    Next Article
    दोस्त बचाते हुए डूबे किशोर का मिला शव:जालौन में एसडीआरएफ ने यमुना नदी में 2 किमी दूर बरामद की लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment