Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी लखनऊ से सुल्तानपुर रवाना:कोर्ट के बाहर सत्यमेव जयते के पोस्टर लगे; शाह मानहानि केस में पेशी

    7 hours ago

    1

    0

    गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी के सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में पेश होंगे। राहुल आज कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराएंगे। राहुल गांधी दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया ने उनसे बातचीत की कोशिश की, लेकिन राहुल ने कोई बयान नहीं दिया। वे हाथ हिलाते हुए सीधे गाड़ी में बैठे और रवाना हो गए। इधर, सुल्तानपुर कोर्ट के बाहर पोस्टर लगे हैं। इसमें राहुल की तस्वीर के साथ सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। मामला 7 साल पुराना। आरोप है कि राहुल ने 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। राहुल ने तब कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है। इस बयान के बाद सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्र ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। सुल्तानपुर कोर्ट ने 19 जनवरी को राहुल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष के वकील काशी शुक्ला को चेतावनी देते हुए कहा था कि यह आखिरी मौका है, इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राहुल की पेशी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईस्कूल में सोशल साइंस, इंटर में अंग्रेजी की परीक्षा आज:यूपी बोर्ड एग्जाम में सख्ती, नकल रोकने को सचल दल करेंगे छापेमारी
    Next Article
    झांसी में गाली देने पर भाई को मार डाला:घर में गड्ढा खोदकर 100 किलो नमक डालकर शव को दफनाया, 9 दिन पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment