Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में गाली देने पर भाई को मार डाला:घर में गड्ढा खोदकर 100 किलो नमक डालकर शव को दफनाया, 9 दिन पकड़ा

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी में 10 फरवरी से लापता युवक का शव 9 दिन बाद उसके घर के अंदर से मिला है। गाली देने पर छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला करके उसकी हत्या कर की थी। शव को घर में गड्ढा खोदकर दफना दिया। लाश जल्दी से गल जाए इसलिए उसके ऊपर एक क्विंटल नमक भी डाल दिया था। उसने घर वालों को गुमराह करने के लिए उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखा दी थी। उसके विहेवियर में बदलाव देख मामा को उस पर शक हुआ। उन्होंने भांजे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जब छोटे भाई से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी गुरुवार रात उसे घटना स्थल पर लेकर पहुंचे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रात 2 बजे शव उसके ही घर से बरामद कर लिया। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा मोहल्ले की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पिता की मौत के बाद छोटे बेटे को मिली थी नौकरी मिर्जा अकील बेग बिहारीपुरा मोहल्ले के रहने वाले थे। वह प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। 2022 में रोड एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। उनके दो बेटे तारिक बेग और मशारिक हैं। तारिक के मामा मोहम्मद सलीम ने बताया-मिर्जा अकील बेग की मौत के बाद उनके बड़े बेटे तारिक को चपरासी की नौकरी अनुकंपा पर मिल रही थी। तारिक एमबीए कर चुका था। कम्पटीशन की तैयारी कर रहा था इसलिए उसने चपरासी की नौकरी करने से मना कर दिया था जिसके बाद ये नौकरी उसके छोटे भाई मशारिक को मिल गई थी। 9 फरवरी से बेटा तारिक बेग गायब हो गया था मशारिक सवा साल से रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना गांव के स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात है। जबकि उसकी मां झांसी न्यायालय में पेशकार के पद से रिटायर्ड हैं। उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने के चलते वह अक्सर अपने मायके में भाइयों के पास घर बिहारीपुरा से लगभग 10 किलोमीटर दूर पुरानी तहसील मोहल्ले में रहती हैं। 9 फरवरी को वह अपने मायके में गई थीं। उन्होंने बड़े बेटे तारिक से बात करने के लिए 10 फरवरी को कॉल की तो उनका नम्बर स्विच ऑफ आया। इसके बाद उन्होंने छोटे बेटे मशारिक को कॉल कर तारिक के बारे में पूछा। तारिक के छोटे भाई मशारिक ने कहा कि उसे नहीं मालूम बड़े भाई कहां हैं। वह शायद कहीं बाहर निकल गए हैं। बेटे तारिक से बात नहीं होने पर मां को हुई अनहोनी की आशंका इसके बाद मां ने अगले दिन भी कॉल की तो भी तारिक से बात नहीं हो सकी। मां ने दोबारा से मशारिक से भाई के बारे में पूछा लेकिन उसने फिर से वही जवाब दिया। उसने मालूम नहीं है भाई कहां गया है। ऐसे में मां को बेटे की चिंता सताने लगी। वह अपने घर बिहारीपुरा आईं। उसके बाद मशारिक ने मां और मामा मोहम्मद सलीम को बताया कि भाई तारिक बेग कहीं गुम हो गए हैं। पुलिस से कहा- भाई फोन घर पर ही छोड़ गए हैं कहीं पता नहीं चल रहा तारिक बेग के मामा मोहम्मद सलीम ने बताया- उन्होंने भांजे तारिक को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। उसके बाद तारिक के छोटे भाई मशारिक ने 15 फरवरी को मशारिक प्रेमनगर थाने में ने ही बड़े भाई तारिक की की गुमशुदगी दर्ज करा दी। उसने पुलिस को बताया कि बेड़े भाई फोन घर पर ही छोड़ गए हैं और उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। बड़े भाई की हत्या को गुमशुदगी दिखाने के लिए मशारिक ने सोशल मीडिया पर रील डालकर लोगों से भाई को खोजने की अपील की थी। मामा को मशारिक के विहेवियर पर हुआ था शक मामा मोहम्मद सलीम ने बताया-तारिक के गायब होने के बाद से मशारिक का विहीवियर काफी बदला हुआ नजर आ रहा था। वह ऐसे पेश आ रहा था कि मानों कुछ हुआ ही नहीं है। इस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने पुलिस से कहा- मशारिक से तारिक के गुम होने के मामले में पूछताछ करें। इसके बाद पुलिस ने 19 फरवरी को मशारिक से सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने बड़े भाई की हत्या की बात कुबूल ली। भाई की हत्या कर घर में दफनाया मशारिक ने पुलिस को पूछताछ में बताया- उसने बड़े भाई तारिक की हत्या 10 फरवरी को कर दी थी। हत्या कर शव को उसने घर के पिछले हिस्से में दफना दिया था। उसकी निशानदेही के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खोदकर बाहर निकलवाया। बहस के बाद भाई पर किया था कुल्हाड़ी से हमला मशारिक ने बताया- 10 फरवरी को भाई तारिक घर के ग्राउंड फ्लोर पर सो रहा था। वह ऊपरी मंजिल पर था। जब वह चाय के लिए नीचे आया। भाई से कमरे का गेट खुलवाया तो उसने उसे खूब गालियां दीं। इसके बाद उसने भी उसे गाली दी। दोनों के बीच बहस होने लगी। तारिक ने चाकू उठा लिया, जिसके बाद मैंने कुल्हाड़ी उठाकर उसके माथे और गले पर वार कर दिया। इससे तारिक की मौत हो गई। घर के गड्ढा खोदकर नमक ड़ालकर दफनाया शव मशारिक ने बताया कि भाई की मौत हो जाने के बाद वह डर गया था। उसने भाई की लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। उसने सोचा कि अगर वह घर के पिछले हिस्से में गड्ढा खोदकर भाई की लाश को छिपा देगा तो किसी को पता भी नहीं चलेगा। जिसके बाद उसने अपने घर के पिछले हिस्से में बने आंगन में 5 गहरा गड्ढा खोदा। इसके बाद बाजार से एक क्विंटल किलो खड़ा नमक खरीद कर लाया। लाश को गड्ढे में दफना कर लाश के ऊपर नमक डाल दिया। उसके बाद कुल्हाड़ी और चाकू को भी घर में छिपा दिया था। मशारिक की पत्नी और और ससुराल के लोग फरार मृतक तारिक के मामा मोहम्मद सलीम ने बताया- हत्यारोपी मशारिक ने मोहल्ले में ही रहने वाली लड़की से 9 दिसम्बर 2025 को लव मैरिज की थी। जिस दिन मशारिक ने हत्या को अंजाम दिया, उसी दिन उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मशारिक ने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या को अंजाम दिया है। घटना के बाद से मशारिक की पत्नी और उसके परिजन फरार हैं। एसएसपी बोले- हर एंगल पर होगी जांच एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया- एक युवक के लापता होने की शिकायत परिजन ने दर्ज कराई थी। पुलिस उस केस की जांच कर रही थी। इस केस में पूछताछ के लिए लापता हुए युवक को हिरासत में लिया गया। गुरूवार रात उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर उसके घर से ही भाई की लाश बरामद कर ली गई। फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने सबूत जुटाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस हर एक एंगल पर जांच कर रही है। इस हत्याकांड में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। ये खबर भी पढ़ें कार नहर में गिरी, कारोबारी, पत्नी और बेटे की मौत:औरेया में रात भर गाड़ी पड़ी रही, सुबह टायर दिखा, शादी के फंक्शन से लौट रहे थे औरैया में बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। पूरा परिवार रिश्तेदार की बेटी की शादी के फंक्शन में शामिल होकर इटावा से औरैया आ रहा था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी लखनऊ से सुल्तानपुर रवाना:कोर्ट के बाहर सत्यमेव जयते के पोस्टर लगे; शाह मानहानि केस में पेशी
    Next Article
    बारिश के बाद बढ़ा तापमान:गाजियाबाद में सुबह से तेज धूप खिली, दिन में 27 डिग्री तक रहेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment