Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी और कांग्रेस भारत-विरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली:केंद्रीय मंत्री गोयल का आरोप- बार-बार झूठ बोलकर राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रहे

    3 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी भारत-विरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं। यहां भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गोयल नेआरोप लगाया कि गांधी परिवार एक समझौतावादी परिवार है और कांग्रेस समझौतावादी राजनीतिक दल है। गोयल ने कहा, पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय से ही गांधी परिवार ने हमेशा देश के हितों से समझौता किया है। गोयल ने आरोप लगाया कि गांधी ने भारत-विरोधी ताकतों के साथ हाथ मिलाकर "राष्ट्रीय हित" से समझौता किया है। राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति के प्रतीक गोयल ने आरोप लगाया कि गांधी और उनकी पार्टी देश की प्रगति को अस्थिर करने के लिए "छोटी राजनीति" खेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति के प्रतीक बन गए हैं।" गोयल ने कहा कि आपने देखा कि मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने किस तरह संविधान से इतर शक्तियों का इस्तेमाल किया। कई बार तो उन्होंने प्रेस के सामने कैबिनेट के फैसलों को फाड़ भी दिया। प्रधानमंत्री का अपमान करना, राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के जरिए सरकार चलाना और देश पर वामपंथी विचारधारा थोपना? सोनिया गांधी और राहुल गांधी समानांतर कैबिनेट चलाते थे और देश को नुकसान पहुंचाते थे। गोयल ने ये आरोप भी लगाए ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें: नेहरू से राहुल तक ‘कॉम्प्रोमाइज लिगेसी’:नितिन नवीन ने गांधी परिवार की राजनीति पर उठाए सवाल, बोले-राहुल गांधी विदेशी शक्तियों की कठपुतली बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना से दिल्ली जाने से पहले कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। नितिन नवीन ने कहा कि, राहुल गांधी ने अब तक 247 से अधिक विदेशी यात्राएं की हैं, लेकिन इनमें से आधी से ज्यादा यात्राओं की जानकारी देश की सुरक्षा एजेंसियों को नहीं दी गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चे के लगातार रोने से झल्लाई मां, मुंह में कपड़ा ठूसकर जलते चूल्हे में फेंका, 2 महीने के मासूम की मौत
    Next Article
    दिल्ली में किसका नेटवर्क सबसे तेज? TRAI टेस्ट में खुली पोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment