Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल के पहुंचने से पहले अमेठी सांसद के खिलाफ पोस्टर:पूछा- केएल शर्मा ने 2 साल में क्या किया? स्मृति ईरानी के 5 साल के काम गिनाए

    2 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायबरेली में हैं। आज स्वतंत्रता सेनानी वीरा पासी की मूर्ति का इनॉगरेशन करेंगे। साथ ही जनता दर्शन करेंगे। इसके बाद अमेठी जाएंगे। उनके पहुंचने से पहले सांसद केएल शर्मा के खिलाफ पोस्टर लगे हैं। इसमें लिखा- किशोरी लाल, दो साल। तुमने क्या किया? एक बस कांग्रेस नेता के स्कूल में। एक एंबुलेंस अपने ट्रस्ट के हॉस्पिटल में। पोस्टर में अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के किए गए काम गिनाए गए हैं। इसमें लिखा है- कन्या महाविद्यालय, चार आईटीआई, दो राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना करवाई। साथ ही रामगंज में 50 एकड़ में सैनिक स्कूल का निर्माण और गौरीगंज में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हुई। पोस्टर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कांग्रेस कार्यालय और तहसील के पास लगाए गए हैं। हालांकि, किसने लगवाए हैं, इसका पता नहीं चल पाया है। राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचे थे। लखनऊ से जाते वक्त उन्होंने चुरुवा मंदिर में हनुमानजी के दर्शन किए। उन्होंने कहा था- अब आर्थिक तूफान आने वाला है। पीएम मोदी ने अडाणी और अंबानी वाला जो आर्थिक ढांचा बनाया है, वह टूटकर गिरेगा। इसका नुकसान आम जनता को होगा। यूपी की जनता को झटका लगेगा। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा है। इससे पहले, 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। राहुल गांधी के रायबरेली-अमेठी दौरे की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में तापमान 40 डिग्री के करीब:डीएम ने अलर्ट जारी किया, अस्पताल हाई अलर्ट पर मोड पर
    Next Article
    लखनऊ में बॉक्स-बैग में मिले शव की हुई पहचान:कुशीनगर की रहने वाली थी युवती; पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment