Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल के सपोर्ट में उतरे अखिलेश यादव:कहा-छात्रों पर पैलेट गन चलाई, जिम्मेदारी गृहमंत्री की; डिंपल दानपेटी लेकर संसद पहुंचीं

    8 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को लोकसभा में राहुल गांधी के समर्थन में उतर आए। हुआ यूं कि पेपर लीक से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि गृहमंत्री ने दिल्ली में छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए। इसके बाद भाजपा सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। यह देखकर अखिलेश यादव खड़े हो गए। उन्होंने कहा- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अगर कोई आरोप लगाया है, तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि उसका जवाब दे। यह भी बताए कि किसके आदेश पर पुलिस ने छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया। अखिलेश ने संसद के बाहर भी कहा- छात्रों पर पैलेट गन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। लाठीचार्ज हुआ। इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है, क्योंकि पुलिस और सशस्त्र बल उसी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। इससे पहले, सपा सांसदों ने संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। डिंपल यादव दानपेटी लेकर संसद भवन पहुंचीं। उन्होंने- सपा सांसदों और मीडिया कर्मियों से कहा- पहले इसमें पैसे डालिए। इसके बाद सपा के कई सांसदों ने दानपेटी में पैसे डाले। बाद में अखिलेश ने भी दानपेटी में नोट डाला। इस दौरान सपा सांसदों ने 'चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाए। डिंपल यादव ने कहा- भाजपा के लोगों ने चंदे को हजम करने का काम किया। अयोध्या में इतनी बड़ी घटना हुई। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी बनती है कि वे बताएं कि यह घोटाला कैसे हुआ। SIT का गठन केवल खानापूर्ति के लिए किया जाता है, ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। 2 तस्वीरें देखिए- लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। इस बिल पर डिंपल यादव ने कहा- भाजपा के सांठगांठ से ये पूरा सिस्टम चल रहा है। ये पूरा सिस्टम ध्वस्त हो चुका है। इसकी जड़े अंदर तक फैल चुकी है। मुझे नहीं लगता कि इस तरह का कोई भी संशोधन लाकर कोई फर्क पड़ने वाला है। भाजपा की नीयत और नीति दोनों साफ नहीं है। खामियाजा हमारा युवा भुगत रहा है। अवधेश प्रसाद ने कहा- सरकार बड़ी मछलियों को बचा रही अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “अफसोस है कि भाजपा के लोग और उनकी सरकार बड़ी मछलियों को बचा रही है। यह सरकार अयोध्या से आई है और अयोध्या से ही जाएगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। यह प्रभु का कहना है, अवधेश प्रसाद का नहीं।” लोकसभा में बुधवार सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के चलते सदन दोपहर 12 बजे, फिर ढाई बजे और फिर गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। संसद में यूपी के सांसदों की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमानंद महाराज गुरु पूर्णिमा पर राधारानी स्वरूप में दिखे:शिष्यों ने रास्ते पर फूल बिछाए, काशी में मुस्लिमों ने संत की आरती उतारी
    Next Article
    यूपी में सरकारी शादी में बंटे ममता दीदी के गद्दे:बृजभूषण के बेटे का 3 करोड़ी दबदबा, अखिलेश समझ गए 'वास्तेगुना हुइंया'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment