Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रहीमाबाद में बचपन की सहेलियां ट्रेन से कटीं:एक की 6 महीने पहले हुई थी शादी; आज ही मायके आई थी

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। यहां मनकोटी गांव के बाहर ट्रेन पटरी पर बचपन 2 सहेलियां कट गईं। एक लड़की की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। वह आज (11 फरवरी) ही सुबह मायके आई थी। कुछ देर बाद दोनों की डेडबॉडी ट्रेन पटरी पर मिली। ट्रेन से लड़कियों के कटने की सूचना पर गांववालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना बेलवा रेलवे फाटक के पास की है। मृतक सहेलियां रहीमाबाद के मनकोटी गांव की थीं। गांववालों के अनुसार, वे दोनों हरपल साथ ही रहती थीं। आज दोनों की साथ ही मौत हो गई। युवतियों की उम्र 20 और 23 साल रहीमाबाद थाना पुलिस के अनुसार, मृतक युवतियों की उम्र 20 और 23 साल है। 20 वर्षीय शशि पुत्री अशर्फी लाल और 23 वर्षीय नीतू पुत्री बुद्धा की मौत हुई। इन दोनों की ट्रेन से कटने की जांच की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे ट्रैक पार रही थीं लेकिन दूसरे एंगल पर भी जांच की जा रही है। नीतू के मायके आने के बाद दोनों घर से निकलीं और ट्रेन से टकराकर उनकी मौत हो गई। आशंका है कि दोनों ने सुसाइड किया होगा। बहरहाल जांच और पूछताछ के बाद पता चल सकेगा कि आखिर यह हादसा था या सुसाइड। दोनों हरपल साथ रहती थीं, एक की शादी हुई घरवाले कुछ भी नहीं बता रहे हैं। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि नीतू और शशि बचपन से ही हरपल साथ रहती थीं। नीतू की शादी 6 महीने पहले हुई थी। उसका पति इशू चंडीगढ़ में रहकर काम करता है। नीतू आज ही अपने मायके आई हुई थी। अपनी सहेली शशि के साथ गांव के बाहर निकली। दोनों बिना बताए ही निकलीं और पता नहीं क्यों दोनों ने मौत चुन ली? यह भी हो सकता है कि दोनों टहलने गई हों और उनके साथ हादसा हो गया है। भाई बोला- मुझे समझ में नहीं आ रहा शशि की ट्रेन में टांग कटकर अलग गिरी। वहीं, नीतू के सिर पर गहरी चोट लगी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शशि के भाई विनोद ने बताया कि मैं काम पर घर से बाहर गया था। दोनों सहेलियों के बीच कोई विवाद नहीं है। लोगों ने मुझे बताया कि ट्रेन से दो लड़कियां कट गई हैं। उसके बाद मैं देखने गया तो देखा कि एक लड़की शशि मेरी बहन थी। ऐसा क्यों किया, यह मुझे भी समझ नहीं आ रहा है। परिवार में शशि की दूसरी बहन पूनम, भाई राजकुमार, अवधेश, विकास, मनीष, मैं और पिता अशर्फी लाल हैं। 10वीं के बाद नीतू की शादी, नौकरी भी करती थी नीतू के पिता बुद्धा को जब सूचना मिली तो वह खेत में काम कर रहे थे। बुद्धा ने बताया- न मायके में और न ही ससुराल में कभी ऐसी कोई भी बात की जानकारी नहीं मिली थी। पता नहीं क्यों ऐसा हुआ। मैं तो खेत में आलू खोद रहा था। सूचना मिली तो दौड़ते चला आया। नीतू ने 10वीं तक पढ़ाई की थी। शादी के बाद पढ़ाई रुक गई थी। शादी से पहले वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहर में कूदी युवती का शव पांचवें दिन मिला:देवगढ़ पुलिया के पास से बरामद, अयोध्या में शुक्रवार को लगाई थी छलांग
    Next Article
    पंकज चौधरी ने यूपी बजट पर दी प्रतिक्रिया:बोले- यह विकास और समृद्धि का रोडमैप है, ऊंचाई तक ले जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment