Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंकज चौधरी ने यूपी बजट पर दी प्रतिक्रिया:बोले- यह विकास और समृद्धि का रोडमैप है, ऊंचाई तक ले जाएगा

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत होने के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजट को विकास, विश्वास और समृद्धि की भावना से तैयार किया गया एक रोडमैप बताया, जो प्रदेश को नई आर्थिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट प्रस्तुत करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास और समृद्धि को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण प्रावधानों की घोषणा की। सरकार के अनुसार, वर्ष 2024-25 के त्वरित अनुमान में प्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) बढ़कर ₹30.25 लाख करोड़ तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। इसके साथ ही, लगभग 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर लाने और बेरोजगारी दर को घटाकर 2.24 प्रतिशत तक लाने का भी दावा किया गया है। पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के समन्वय का सकारात्मक परिणाम अब प्रदेश की प्रगति के रूप में दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि बजट में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं को केंद्र में रखकर सर्वस्पर्शी और संतुलित प्रावधान किए गए हैं। कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए योजनाओं को गति दी गई है। साथ ही, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) को प्रोत्साहन देकर रोजगार सृजन के नए अवसर पैदा करने की दिशा में ठोस पहल की गई है। चौधरी ने आगे कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण, तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के विस्तार और युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने के प्रयास प्रदेश के भविष्य को मजबूत बनाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, नए अस्पतालों और चिकित्सा सुविधाओं के विकास से आमजन को बेहतर उपचार मिलेगा। सड़क, बिजली, पानी और शहरी विकास जैसे बुनियादी ढांचे पर निवेश से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पंकज चौधरी ने विश्वास जताया कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के संकल्प के साथ प्रस्तुत यह बजट उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रहीमाबाद में बचपन की सहेलियां ट्रेन से कटीं:एक की 6 महीने पहले हुई थी शादी; आज ही मायके आई थी
    Next Article
    प्रदेश सरकार ने शिक्षकों को दी कैशलेस चिकित्सा सुविधा:बलरामपुर के 7000 से अधिक परिषदीय कर्मियों को मिलेगा लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment