Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहर में कूदी युवती का शव पांचवें दिन मिला:देवगढ़ पुलिया के पास से बरामद, अयोध्या में शुक्रवार को लगाई थी छलांग

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज थाना क्षेत्र के पूरा बाजार में शुक्रवार को नहर में कूदकर जान देने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद कर लिया गया। युवती की पहचान ग्राम गोविंदपुर खानपुर निवासी सविता गौड़ पुत्री बजरंगी गौड़ के रूप में हुई है। बताया गया कि सविता शुक्रवार शाम करीब तीन बजे घर से निकली थी और बिल्हार घाट स्थित शारदा सहायक बड़ी नहर पहुंचकर उसमें छलांग लगा दी। घटना के बाद एसडीआरएफ टीम ने लगातार तलाश की। पांच दिनों की खोजबीन के बाद शव देवगढ़ पुलिया के पास मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जानिए पूरा मामला अयोध्या में एक 22 वर्षीय युवती ने 6 फरवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे शारदा सहायक बड़ी नहर में छलांग लगा दी। यह घटना पूरा बाजार विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा खानपुर पुरसाए गोविंदपुर की है। ग्राम गोविंदपुर खानपुर निवासी सविता गौड़, पुत्री स्वर्गीय बजरंगी गौड़, 6 फरवरी शुक्रवार दोपहर बाद अपने घर से निकली थी। वह बिल्हार घाट स्थित शारदा सहायक बड़ी नहर पहुंची और उसमें कूद गई। राहगीरों ने युवती को नहर में कूदते देखा और तत्काल इसकी सूचना थाना महाराजगंज पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने गोताखोरों और SDRF टीम को बुलाया। SDRF, गोताखोर और थाना पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पांच दिनों की खोजबीन के बाद शव देवगढ़ पुलिया के पास मिला। चौकी प्रभारी चित्रेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या की साकेतपुरी कालोनी में भयंकर आग:मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां, हालत काबू करने की कोशिश जारी
    Next Article
    रहीमाबाद में बचपन की सहेलियां ट्रेन से कटीं:एक की 6 महीने पहले हुई थी शादी; आज ही मायके आई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment