Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहन गुप्ता का PCS में चयन:बाराबंकी के रोहन अब बनेंगे सेल टैक्स ऑफिसर

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के कटरा मोहल्ला निवासी रोहन गुप्ता का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में चयन हो गया है। वह अब सेल टैक्स ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। उनकी इस उपलब्धि से जनपद में हर्ष का माहौल है। समाजसेवी और भाजपा नेता पंकज गुप्ता ‘पंकी’ ने रोहन गुप्ता के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोहन गुप्ता की सफलता उनके परिवार, वैश्य समाज और पूरे बाराबंकी जनपद के लिए गर्व का विषय है। पंकज गुप्ता ने यह भी बताया कि यह बाराबंकी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जब एक साथ एक दर्जन से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं ने पीसीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने वैश्य समाज के युवाओं की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती भागीदारी को समाज की प्रगति का प्रतीक बताया। पंकज गुप्ता ‘पंकी’ ने विश्वास व्यक्त किया कि रोहन गुप्ता अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद का नाम रोशन करेंगे और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। रोहन गुप्ता की इस उपलब्धि पर सिद्धार्थ कनौजिया (अध्यक्ष इण्डियन स्टूडेंट पॉवर), आशीष सिंह आनंद, जगमग इंडस्ट्री के चेयरमैन दिलीप वर्मा, शशि गुप्ता, रामानंद गुप्ता, आर्यन गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अन्नपूर्णा' 500 लोगों को करा रहा भोजन:जरूरतमंद इलाकों में दो साल से सेवा जारी
    Next Article
    मोबाइल की लत छीन रही सुकून:कानपुर में डीएम बोले- अब IQ नहीं, DQ से मापी जाएगी आपकी काबिलियत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment