Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल की लत छीन रही सुकून:कानपुर में डीएम बोले- अब IQ नहीं, DQ से मापी जाएगी आपकी काबिलियत

    2 hours ago

    1

    0

    क्या आप भी बिना वजह बार-बार अपना मोबाइल चेक करते हैं? क्या सोशल मीडिया स्क्रॉल करते-करते आपके घंटों बीत जाते हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। यह महज एक आदत नहीं, बल्कि एक खतरनाक लत है जो आपकी मानसिक सेहत और करियर को बर्बाद कर सकती है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में आयोजित ‘फाइटिंग डिजिटल एडिक्शन’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने युवाओं को इस 'डिजिटल जाल' से बचने की सख्त सलाह दी। उन्होंने साफ कहा कि आने वाले समय में सफलता का पैमाना आपका आईक्यू (IQ) नहीं, बल्कि डीक्यू (DQ यानी डिजिटल क्वोशेन्ट) होगा। यानी आप तकनीक का इस्तेमाल खुद को बेहतर बनाने के लिए करते हैं या इसके गुलाम बन चुके हैं, यही आपकी क्षमता तय करेगा। कसीनो की मशीन जैसा है आपका मोबाइल डीएम ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि बड़ी तकनीकी कंपनियां मोबाइल ऐप्स को इस तरह डिजाइन करती हैं कि आपको इसकी लत लग जाए। यह बिल्कुल कसीनो की 'स्लॉट मशीन' जैसा है। जैसे ही आप फोन खोलते हैं, आपके दिमाग में 'डोपामिन' रिलीज होता है, जो आपको बार-बार स्क्रीन की ओर खींचता है। उन्होंने 1954 के एक वैज्ञानिक प्रयोग का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एक चूहा भोजन-पानी छोड़कर सिर्फ डोपामिन वाले बटन को दबाता रहा। आज का युवा भी इसी डिजिटल बटन के चक्रव्यूह में फंस गया है। सफल होना है, तो मोबाइल से दूरी जरूरी जिलाधिकारी ने हाल ही में आए सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों और बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि टॉपर अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं, सिंधु जैसी खिलाड़ी भी ट्रेनिंग के दौरान अपना फोन जमा करा देती हैं ताकि पूरा ध्यान खेल पर रहे। डीएम ने युवाओं से कहा कि तकनीक से दूर भागना समाधान नहीं है, बल्कि 'डिजिटल अनुशासन' सीखना ही एकमात्र रास्ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहन गुप्ता का PCS में चयन:बाराबंकी के रोहन अब बनेंगे सेल टैक्स ऑफिसर
    Next Article
    बदायूं पालिका में दोनों गेट बंदकर चेकिंग:चेयरमैन को 22 कर्नमचारी हीं मिले, वेतन काटने और नोटिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment