Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजा भैया बोले- मुस्लिम पहले हिंदू थे...कायरों ने धर्म बदला:सनातन कमजोर हुआ तो संविधान भी नहीं रहेगा; मौलाना ने जवाब दिया

    11 hours ago

    1

    0

    ‘आज जितने मुस्लिम हैं, वे पहले हिंदू ही थे। ये अरब से नहीं आए हैं। जो लोग आस्था विहीन, कायर और दबाव में थे, उन्होंने धर्म परिवर्तन किया। जबकि वीर और बलिदानी लोग अपने धर्म पर कायम रहे।’ यह बातें बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' ने कहीं। वे 16 मई को प्रयागराज जिले की सीमा पर स्थित मादूरपुर गांव में एक कथा में पहुंचे थे। सोमवार को उनका वीडियो सामने आया। राजा भैया ने कहा, सनातन अगर कमजोर हुआ तो संविधान भी नहीं रहेगा। बहुत लोगों को बोलते हुए देखा होगा, जय संविधान, जय संविधान। लेकिन हम आपको बता दें, जिस दिन भारत हिंदू बाहुल्य नहीं रह जाएगा, उस दिन संविधान को फाड़कर कहां फेंक देंगे, हम भी जानते हैं और आप भी जानते हो। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने राजा भैया के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, लोगों ने अपनी मर्जी और खुशी से इस्लाम स्वीकार किया। आज भारत में करोड़ों की संख्या में जो मुसलमान हैं, वे यहीं के रहने वाले हैं और सभी भारतीय हैं। DMK नेता अगर इस्लाम के खिलाफ बोलता तो कितना बड़ा प्रदर्शन होता? सनातन धर्म पर तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन के बयान पर राजा भैया ने कहा, तमिलनाडु में एक नेता हैं, वो कहते हैं कि सनातन धर्म को ही खत्म कर देना चाहिए। ये डेंगू है, मलेरिया है, तमाम बीमारियों से तुलना की गई। हिंदू सबसे निकृष्ट जाति है। अब आप कल्पना करो, अगर कोई इस्लाम को समाप्त करने की बात कहता तो कितना बड़ा विरोध प्रदर्शन होता। इस लड़ाई को हमें ही लड़ना है। राजा भैया ने कहा, भारत सबसे बड़ा आबादी वाला देश है और सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है। इसका श्रेय जाता है कि यहां बहुसंख्यक हिंदू समाज है। भारत इसलिए धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, क्योंकि यह हिंदू बाहुल्य, सनातन बाहुल्य है। भारत की इस विविधता में हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण भूमिका है। अगर भारत आज सेक्युलर राष्ट्र है, तो इसका कारण ये है कि हिंदू बाहुल्य देश है। अगर ऐसा न होता है, तो जिस रूप में आज हम लोग हैं, इस रूप में बिल्कुल नहीं होता। समाज में एकता पर जोर देते हुए राजा भैया ने कहा, जात-पात छोड़कर हम सब हिंदू-भाई-भाई हैं। उन्होंने लोगों से जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई का संदेश देने की अपील की। कहा कि समाज के भीतर जातीय विभाजन ही कमजोरी की सबसे बड़ी वजह है। जिसका फायदा विरोधी ताकतें उठाती हैं। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… उदयनिधि स्टालिन ने कहा था- सनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए उदयनिधि स्टालिन ने 12 मई को विधानसभा में कहा था कि सनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए। यह लोगों को बांटता है। 14 मई को उदयनिधि स्टालिन ने अपने बयान पर सफाई दी। कहा- मेरे बयान को गलत समझा जा रहा है। मैं लोगों के मंदिर जाने के खिलाफ नहीं, बस वहां जाति के आधार पर जो भेदभाव होता है, उस सोच को खत्म करना होगा। उदयनिधि स्टालिन ने 2 सितंबर 2023 को एक कार्यक्रम में सनातन धर्म के खिलाफ बयान दिया था। उदयनिधि ने कहा- सनातन धर्म मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना जैसा है, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है। विवाद बढ़ने पर उदयनिधि ने कहा कि मैं हिंदू धर्म नहीं, सनातन प्रथा के खिलाफ हूं। तमिलनाडु में पिछले 100 सालों से सनातन धर्म के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। हम अगले 200 सालों तक भी इसके खिलाफ बोलना जारी रखेंगे। अतीत में कई मौकों पर अंबेडकर, पेरियार भी इसके बारे में बोलते रहे हैं। सनातन धर्म के कड़े विरोध के कारण ही महिलाएं घर से बाहर निकल सकीं और सती जैसी सामाजिक कुरीतियां समाप्त हुईं। उन्होंने कहा- वास्तव में, DMK की स्थापना ही उन सिद्धांतों पर हुई थी, जो ऐसी सामाजिक बुराइयों का विरोध करते हैं। उदयनिधि को सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकारा था सुप्रीम कोर्ट ने 4 मार्च 2025 को उदयनिधि स्टालिन को फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि स्टालिन ने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया है। स्टालिन कोई आम आदमी नहीं है। उन्हें बयान के नतीजों के बारे में सोचना चाहिए था। मौलाना बोले- राजा भैया ने कोई नया बयान नहीं दिया ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, राजा भैया ने जो बयान दिया है, वह कोई नया बयान नहीं है। भारत में बहुत से लोग इस तरह की बातें करते हैं। हम भी मानते हैं कि अरब से कुछ मुसलमान भारत आए थे। उन्होंने यहां इस्लाम की खूबियां बताईं, उसका प्रचार-प्रसार किया। सूफिया-ए-कराम ने इस्लाम की शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाया। उससे प्रभावित होकर लोगों ने इस्लाम कबूल किया। किसी को लालच नहीं दिया गया, न किसी पर दबाव डाला गया। मुस्लिम बादशाहों ने भी किसी को मजबूर नहीं किया। अगर पैगंबर-ए-इस्लाम की पूरी जीवनी पढ़ी जाए, तो उन्होंने भी कभी किसी पर दबाव नहीं डाला। लोगों ने अपनी मर्जी और खुशी से इस्लाम स्वीकार किया। आज भारत में करोड़ों की संख्या में जो मुसलमान हैं, वे यहीं के रहने वाले हैं और सभी भारतीय हैं। -------------- यह खबर भी पढ़ें- योगी बोले- सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे:संख्या ज्यादा है तो कंट्रोल क्यों नहीं करते, प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे यूपी में बकरीद से एक हफ्ते पहले सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी ने सख्त चेतावनी दी। सोमवार को लखनऊ में अमर उजाला के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी डिग्री बनवाने वाला डॉक्टर और कोचिंग संचालक अरेस्ट:जया किशोरी सहित 60 सेलिब्रिटी को एक्सीलेंस अवार्ड दे चुका; कानपुर जेल भेजा गया
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी की चेतावनी- नमाज सड़क पर नहीं पढ़ने देंगे, इंजीनियर ने बच्चों को अश्लील वीडियो बेचे, रेप के आरोपी ने जुलूस निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment