Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी की चेतावनी- नमाज सड़क पर नहीं पढ़ने देंगे, इंजीनियर ने बच्चों को अश्लील वीडियो बेचे, रेप के आरोपी ने जुलूस निकाला

    7 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर योगी के नमाज पर दिए बयान से जुड़ी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर प्रेमानंद महाराज की तबीयत को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… 1. योगी बोले- सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे, प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे यूपी में बकरीद से एक हफ्ते पहले सड़कों पर नमाज को लेकर योगी ने सख्त चेतावनी दी। लखनऊ में अमर उजाला के कार्यक्रम में सीएम ने कहा- सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। प्यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। नमाज पढ़नी है तो तय जगह पर पढ़िए। संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़ लीजिए। हम सड़क पर अराजकता नहीं होने देंगे। पूरी खबर पढ़ें… 2. पंचायत चुनाव में आरक्षण के लिए पिछड़ा आयोग का गठन, कैबिनेट में लखनऊ मेट्रो विस्तार समेत 12 फैसले सीएम योगी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। इसमें लखनऊ मेट्रो के विस्तार समेत 12 प्रस्तावों पर मुहर लगाई। इनमें सबसे अहम दो प्रस्ताव हैं। पहला- पंचायत चुनाव में आरक्षण के लिए पिछड़ा आयोग के गठन को लेकर है। इसके 5 सदस्यों में रिटायर्ड जज को अध्यक्ष बनाया जाएगा। वहीं, दूसरा फैसला- वेटनरी छात्रों का भत्ता 8 हजार बढ़ाने को लेकर है। पूरी खबर पढ़ें… 3. प्रयागराज में 4 मंजिला होटल में भीषण आग, अंदर फंसे 12 लोगों को बचाया प्रयागराज में चार मंजिला बिट्ठल होटल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। होटल में 12 लोग फंस गए। दमकल कर्मियों ने सभी को बचा लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि होटल से सटे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। आग होटल में लगी लकड़ी तक पहुंच गई। देखते ही देखते पूरे होटल में आग फैल गई और 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। पूरी खबर पढ़ें… 4. यूपी में टीचर-इंजीनियर समेत 10 की मौत, ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे मैजिक वाहन और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। ये सभी मैजिक वाहन में सवार थे। 9 लोगों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में सरकारी टीचर और इंजीनियर भी शामिल हैं। हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें… 5. प्रेमानंदजी की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा बंद की, एकांतिक दर्शन भी नहीं होंगे संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने रात्रि पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। इसके अलावा, महाराजजी के एकांतिक दर्शन भी नहीं होंगे। रविवार रात हजारों की संख्या में भक्त उनके दर्शन के लिए पहुंचे। प्रेमानंदजी के शिष्यों ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर बताया- महाराजजी का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण पदयात्रा रद्द की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. विधायक ई-रिक्शा में बैठे, फॉर्च्यूनर से वीडियो बनवाया, काफिला छोड़कर विधायक ने बुलेट चलाई बुलंदशहर से भाजपा विधायक सीपी सिंह और देवेंद्र सिंह लोधी ने ऑटो में सफर किया। उन्होंने समर्थकों से फॉर्च्यूनर से शूट करवाया। वहीं, देवरिया से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बिना हेलमेट बुलेट चलाई। खुद पुलिस से चालान करने को कहा। आजमगढ़ डीएम सोमवार सुबह ई-रिक्शा से ऑफिस पहुंचे। गनर बंदूक लेकर आगे वाली सीट पर बैठा दिखा। पूरी खबर पढ़ें… 7. यूपी के 33 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, पारा 46.4°C, मौसम विभाग की चेतावनी- दोपहर में न निकलें यूपी में बुंदेलखंड समेत प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही। सोमवार को शाम के बाद भी लू जैसी हवाएं चल रहीं। दोपहर में लोग छाते और गमछे से धूप से बचने की कोशिश करते दिखे। मौसम विभाग सोमवार को 33 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया। दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलने। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का खास ख्याल रखने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें… 8. लखनऊ में वकीलों ने बंद कराया डीएम ऑफिस, अफसरों की गाड़ियां भी रोकीं लखनऊ में वकीलों ने सोमवार को डीएम ऑफिस बंद करा दिया। अफसरों-कर्मचारियों की गाड़ियों को भी नहीं जाने दिया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने भी बैरिकेडिंग कर दी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश पर नगर निगम ने कोर्ट के पास बने वकीलों के अवैध चैंबर व दुकानें तोड़ी थीं। इस दौरान पथराव और लाठीचार्ज हुआ था। वकील इससे नाराज हैं। पूरी खबर पढ़ें… 9. हरदोई में इंजीनियर ने बच्चों को 350 रुपए में बेचे अश्लील वीडियो, खातों में मिले 2.5 करोड़ हरदोई पुलिस ने बच्चों को अश्लील वीडियो बेचने वाले 28 साल के इंजीनियर को पकड़ा है। उसने टेलीग्राम चैनल बना रखा था। चैनल को सब्सक्राइब कराकर एक अश्लील वीडियो 350 रुपए में बेचता था। उसके ग्राहकों में ज्यादातर 12 से 17 साल के बीच के बच्चे हैं। हरदोई के रहने वाले एक युवक ने इसी टेलीग्राम चैनल पर खुद का AI जनरेटेड अश्लील वीडियो देखा। पूरी खबर पढ़ें… 10. कीड़े-मकौड़े की तरह रेंगते हुए मंत्री आवास पहुंचे, लखनऊ में 69000 शिक्षक अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सोमवार को शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मंत्री के आवास से करीब 100 मीटर पहले इकट्ठा हुए। जमीन पर कीड़े-मकौड़े की तरह रेंगते हुए मंत्री के आवास तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा- हम लोग सरकार की नजर में कीड़े-मकौड़े हो चुके हैं। हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं है। इसलिए ऐसा करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें… 11. एलएलबी छात्रा से रेप के आरोपी ने जुलूस निकाला, गाजियाबाद जेल से छूटते ही समर्थकों ने फूल बरसाए गाजियाबाद में एलएलबी छात्रा से रेप का आरोपी 8 महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आया। डासना जेल से निकलते ही समर्थकों ने फूल बरसाए। उसे कंधे पर बैठाकर जेल परिसर से सड़क तक ले गए। फिर गाड़ियों का काफिला निकालकर जुलूस निकाला गया। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। आरोपी हिंदू युवा वाहिनी का नगर अध्यक्ष रह चुका है। पूरी खबर पढ़ें… 12. 8 साल का बच्चा वाटर पार्क में नहाते वक्त डूबा, आगरा में एक घंटे बाद पूल में मिला शव आगरा में वाटर पार्क के पूल में नहाते वक्त एक बच्चा गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक परिजनों को बच्चा नहीं दिखा तो उसे तलाशना शुरू किया। वाटर पार्क में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। इस बीच उनकी नजर पूल में उतराते बच्चे पर पड़ी। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 13. कानपुर में सपा MLA ने दिवंगत BJP पार्षद की पत्नी से लोकार्पण कराया, बोले- विकास सबसे ऊपर कानपुर में सपा विधायक ने दिवंगत बीजेपी पार्षद की पत्नी से कंपोजिट सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण कराया। आर्यनगर से विधायक अमिताभ बाजपेई ने सवाई सिंह हाता के स्कूल में अपनी निधि से कार्य कराया। इसी वार्ड से बीजेपी के पार्षद दीपक शर्मा का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। विधायक ने कहा- विकास राजनीति से ऊपर है। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. बुलंदशहर में युवक को गधे पर बैठाकर निकाली रैली, महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन बुलंदशहर में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन किया। इसमें एक युवक को गधे पर बैठाकर उसके हाथ में गैस सिलेंडर थमाया। इसके बाद शहर में रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास.. 15. राहुल गांधी 2 दिवसीय यूपी दौरे पर रहेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 मई से दो दिवसीय यूपी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ अमेठी में जनता दरबार भी लगाएंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजा भैया बोले- मुस्लिम पहले हिंदू थे...कायरों ने धर्म बदला:सनातन कमजोर हुआ तो संविधान भी नहीं रहेगा; मौलाना ने जवाब दिया
    Next Article
    21–22 मई को होगी चीनी उद्योग के भविष्य पर चर्चा:10 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा, बायो प्लास्टिक पर भी होगा मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment