Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजा भैया का अचूक निशाना, चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता:दिल्ली में हुई थी प्रतियोगिता, बाहुबली के पास है 200 हथियारों का जखीरा

    22 hours ago

    1

    0

    बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने एस-25 क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग (एनआर) में 25 पॉइंट का स्कोर बनाया। नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 21 से 30 जून तक चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। राजा भैया ने प्रतियोगी संख्या 71 के रूप में भाग लिया था। बुधवार को इसका परिणाम घोषित हुआ। उनकी शूटिंग का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह निशाना लगाते दिख रहे हैं। राजा भैया हथियारों के शौकीन हैं। पिछले साल दशहरे के मौके पर उन्होंने अपने 200 से ज्यादा हथियारों के जखीरे को दिखाया था। राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से 7वीं बार विधायक हैं। उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल बनाई है। जिसके वे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। राइफल एसोसिएशन के लाइफ टाइम मेंबर हैं राजा भैया राजा भैया नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के लाइफटाइम मेंबर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता उदय प्रताप सिंह भी शूटर रहे हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर शूटिंग शुरू की। हर साल दशहरे के मौके पर राजा भैया अपने शस्त्रागार में रखे हथियारों की पूजा करते हैं। पिछले साल दशहरे पर उनके शस्त्र पूजन का वीडियो भी सामने आया था। इसमें टेबल पर 200 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियार सजे दिखाई दिए थे। इनमें पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी कार्बाइन शामिल थीं। शस्त्र पूजन के दौरान राजा भैया ने कहा था- ये सभी शस्त्र हमारे हैं। जो हमारा है, वह समर्थकों का है और जो समर्थकों का है, वह हमारा है। पत्नी भानवी सिंह से चल रहा तलाक का केस राजा भैया का पत्नी भानवी से तलाक का केस चल रहा है। भानवी पिछले कई सालों से पति से अलग दिल्ली में रह रही हैं। नवंबर, 2022 में उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी। भानवी ने राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंध का आरोप लगाया था। 3 जून 2025 को पत्नी भानवी ने पीएमओ को पत्र देकर आरोप लगाया था कि राजा भैया के पास अवैध विदेशी हथियारों का जखीरा है। इसके बाद 18 सितंबर, 2025 को भानवी ने सोशल मीडिया पर हथियारों का वीडियो जारी किया था। उनका दावा था कि इसमें कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनसे मास डिस्ट्रक्शन हो सकता है। मतलब- हमले में तमाम लोग मारे जा सकते हैं। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बेटे ने पिता की 6 गोलियां मारकर हत्या की:150 करोड़ की प्रॉपर्टी चाहता था, मां लाश देख चीखी, कहा- तूने घर उजाड़ दिया गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात 12 बजे आरोपी ने पिस्टल से पिता के चेहरे, सीने और पेट में 6 गोलियां मारीं। बेटा शराब पीकर घर आया था। पिता ने उसे डांट दिया। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिंपल बोलीं- वांगचुक 20 जुलाई को भूख हड़ताल खत्म करेंगे:कोई जिए-मर जाए सरकार को फर्क नहीं पड़ता; सांसदों के साथ जंतर-मंतर पहुंचीं
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में 70 साल पुरानी कलेक्ट्रेट मस्जिद हटाने के आदेश, 6.41 करोड़ का जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment