Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में 70 साल पुरानी कलेक्ट्रेट मस्जिद हटाने के आदेश, 6.41 करोड़ का जुर्माना लगाया

    21 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित करीब 70 साल पुरानी मस्जिद को नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को हटाने के आदेश दिए। कोर्ट ने मस्जिद को सरकारी भूमि पर बना अवैध निर्माण मानते हुए बेदखली के आदेश दिए हैं। साथ ही 6.41 करोड़ का जुर्माना लगाते हुए वसूली के निर्देश भी जारी किए हैं। मामले की सुनवाई उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परिसर अधिनियम के तहत हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें और कागजातों की जांच के बाद यह आदेश पारित किया। मामला बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत के बाद सामने आया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित मस्जिद का उपयोग केवल धार्मिक गतिविधियों के लिए नहीं हो रहा, बल्कि परिसर में डाकघर संचालित किया जा रहा है और कई कमरों को किराये पर देकर आय अर्जित की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़, बाउंसरों ने संभाला; कहा- काशी मेरे दिल के करीब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। बुधवार शाम काशी आने के बाद उन्होंने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। गुरुवार दोपहर 2 बजे उन्होंने शहर के एक प्रतिष्ठित साड़ी शोरूम के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान शिल्पा शेट्टी की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षा कर्मियों और बाउंसरों ने मशक्कत कर स्थिति को नियंत्रित किया और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। पढ़ें पूरी खबर... ललितपुर में कढ़ी-चावल खाने के बाद अटल-आवासीय स्कूल के 38 छात्र बीमार, उल्टी-पेट दर्द ललितपुर के ग्राम धोरा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में खाना खाने के बाद 38 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे छात्रों को कढ़ी-चावल परोसा गया था। भोजन के बाद छात्र अपनी नियमित कक्षाओं में चले गए, लेकिन शाम करीब 6 बजे एक-एक कर कई बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी। सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॅाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। प्रशासन ने भोजन के नमूने सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिए हैं। शुरुआती तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… सुप्रीम कोर्ट ने 49 साल बाद 3 आरोपी बरी किए:हत्या मामले में उम्रकैद के दोषी थे तीनों गोंडा में 49 साल पहले हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले आरोपियों को बुधवार को बरी कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में पुलिस जांच की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। अदालत ने कहा कि 28 जून को दर्ज एफआईआर मजिस्ट्रेट के पास 30 जून को पहुंची, जबकि कानून के अनुसार इसे बिना देरी के भेजा जाना चाहिए था। अदालत ने कहा कि इससे जांच में फेरबदल या बाद में कहानी गढ़ने की आशंका पैदा होती है। पढ़ें पूरी खबर बदायूं में मामा ने भांजे की गोली मारकर हत्या की, बीच-बचाव करने आई बहन को भी मारी; गंभीर बदायूं में मामा ने अपने भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई बहन को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वारदात के बाद आरोपी तमंचा लेकर मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो मां-बेटे को लहूलुहान हालत में देखा। पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि भांजे के सीने में दो गोली और बहन के पेट में एक गोली लगी है। पुलिस ने भांजे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल बहन को अस्पताल ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी मामा की तलाश में जुटी हुई है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के बख्तपुर गांव में बुधवार रात साढ़े 11 बजे का है। पढ़िए पूरी खबर… बरेली में स्कॉर्पियो और DCM की आमने-सामने टक्कर: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल; पीलीभीत से लुधियाना जा रहे थे बरेली में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक स्कॉर्पियो और DCM की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर हैं। उसे बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भेजा। बाद में क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर ट्रैफिक खुलवाया। हादसा नवाबगंज थाना का है। पढ़िए पूरी खबर… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सतीश महाना पर पलटवार, गोंडा में कहा- विधानसभा अध्यक्ष पद को लज्जित कर रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार देर रात गोंडा पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी दो दिवसीय गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत लोगों को संबोधित किया। साथ ही अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 'चंदा चोरी' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। शंकराचार्य ने कहा- अब विधानसभा अध्यक्ष भी अपने पद की गरिमा को लज्जित कर रहे हैं। इतने ऊंचे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपनी गरिमा के अनुरूप संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। पढ़िए पूरी खबर… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस खाई में गिरी: 6 यात्री घायल, फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक डबल डेकर बस 15 से 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। हादसे में छह यात्री घायल हो गए, जबकि बाकी यात्री सुरक्षित बच गए। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। हादसा फतेहाबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने की आशंका है। इसी वजह से बस पहले आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकराई, फिर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में उतर गई। बस नहीं पलटी, जिससे अन्य यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को फतेहाबाद सीएचसी भेजा गया। अन्य यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें टोल प्लाजा-21 के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना किया गया। पढ़िए पूरी खबर… हापुड़ में बस और ट्रक की टक्कर: ड्राइवर समेत 12 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर; मेरठ रेफर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे ब्रजघाट के पास लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर में बस चालक समेत करीब 12 यात्री घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री सीटों से उछलकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ब्रजघाट चौकी पुलिस, एनएचएआई की टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को गढ़मुक्तेश्वर सीएचसी और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पढ़िए पूरी खबर… डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बाबा विश्ननाथ की पूजा-अर्चना: बनकटी हनुमान मंदिर में मत्था टेका, बोले- लोगों को हनुमान की गदा पर विश्नास रखना चाहिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार सुबह 8 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। इसके बाद वह दुर्गाकुंड स्थित बनकटी हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर केशव मौर्य ने कहा- एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है। लोगों को कानून पर भरोसा रखना चाहिए। साथ ही हनुमान जी महाराज की गदा पर भी भरोसा रखना चाहिए। इस दौरान डिप्टी सीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। पढ़िए पूरी खबर… मिर्जापुर में ट्रक घर में घुसा, 3 की मौत:सो रहे दो गंभीर घायल, वाराणसी रेफर मिर्जापुर में टायर फटने से एक ट्रक ने 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कुदारन गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। इस दुर्घटना में घर में सो रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान राजा (50 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय श्रीराम), चंद्रतरा देवी (50 वर्ष, पत्नी सीताराम) और सुखिया देवी (65 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय श्रीराम) के रूप में हुई है। घायलों में सुहानी (12 वर्ष, पुत्री चंद्रशेखर) और सुनील शर्मा (55 वर्ष) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहे ट्रक का टायर फटने से यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल सुहानी और सुनील शर्मा को तत्काल वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में छात्रा से गैंगरेप के आरोपी का एनकाउंटर:पैर में मारी गोली; चलती कार में की थी दरिंदगी, स्टेशन पर छोड़कर भागे थे
    Next Article
    केशव बोले- अखिलेश बहुत टिपिर-टिपिर करते हैं:कृष्ण भक्त हैं तो मथुरा में ईदगाह हटवाएं; रामलला जैसा बनेगा काशी विश्वनाथ मंदिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment