Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजा भैया खुद कार चलाकर धीरेंद्र शास्त्री को राजमहल लाए:प्रयागराज एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, कलश यात्रा में झूमे लोग

    9 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बेंती राजभवन स्थित परेड ग्राउंड में 17 नवंबर से 20 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। ये कथा पं धीरेंद्र शास्त्री कहेंगे। कथा से पहले आज सोमवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें राजा भैया के छोटे बेटे बृजराज और जनसत्ता दल के MLC अक्षय प्रताप उर्फ गोपाल समेत सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए। बाबा गंज में राजा भैया के छोटे बेटे बृजराज ने कलश पूजन किया। इसके बाद बिहार, कुंडा, बाबागंज, कालाकांकर ब्लॉक सहित सभी नगर पंचायतों से होकर निकली। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा का बुलडोजर से फूल बरसाकर स्वागत किया गया। दो तस्वीरें देखें कई जगहों पर हुआ पूजन कलश यात्रा से पहले कुंडा, हीरागंज, मानिकपुर और डेरवा नगर पंचायत कार्यालय परिसर समेत विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से कलश पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर बेंती स्थित कथा स्थल की ओर रवाना हुए। यात्रा में रोर, पुवांसी, मलावां, छतार, महराजपुर और उमरापट्टी ग्रामसभा के श्रद्धालु शामिल रहे। कन्हैया नगर चौराहा (रायपुर, बारी), मंडलभासौ, तारापुर तिराहा और बढ़ईपुर पुल पर ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। कई गांवों और चौराहों से होकर गुजरी यात्रा कलश यात्रा काशीपुर-हरिहरपुर मार्ग, हनुमान मंदिर उमरी बुजुर्ग, कानूपुर और सराय महासिंह होते हुए भिटारा तिराहा पहुंची। इसके बाद कमासिन मंदिर और हीरागंज में श्रद्धालुओं ने यात्रा का अभिनंदन किया। आगे नौढ़िया मंदिर, शकरदहा, रामनगर चौराहा बेधन और समसपुर दामू के नगरहन पुरवा चौराहे पर भी स्वागत की व्यवस्था की गई। इसके बाद यात्रा आजाद नगर चौराहा, राइस मिल रामगढ़ और बिहार-कुंडा मोड़ होते हुए सराय तिराहा पहुंचेगी। यहां से श्रद्धालु बेंती राजभवन स्थित श्रीराम कथा स्थल पहुंचेंगे। 200 बीघे में होगा आयोजन करीब 200 बीघे में फैले आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों के मुताबिक, एक समय में करीब एक लाख श्रद्धालु कथा सुन सकेंगे। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 550 फीट लंबा और 100 फीट चौड़ा मुख्य पंडाल बनाया गया है। इसे वाटरप्रूफ रखा गया है। इसके अलावा दो बड़े टेंट भी लगाए जा रहे हैं। बनारस के टेंट कारोबारी पंडाल सजा रहे हैं। कथा व्यास के लिए अलग मुख्य टेंट बनाया जा रहा है। कुछ प्वाइंट्स में पढ़िए कथा की तैयारियां ----- ये खबर भी पढ़ें कानपुर में 5 मंजिला अपार्टमेंट में आग, 2 की मौत:बच्चा जिंदा जला, 30 फीट से कूदी महिला की भी जान गई; 10 लोग बालकनी से कूदे कानपुर में 5 मंजिला अपार्टमेंट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में 2 की मौत हो गई। 8-10 लोग झुलस गए। पार्किंग में खड़ीं स्कूटी-बाइकें जल गईं। अपार्टमेंट में कुल 12 फ्लैट हैं। इनमें 50 से 60 लोग रहते हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में महिला ने फांसी लगाकर जान दी:पुलिस की शुरुआती जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई; महिला के दो बच्चे हैं
    Next Article
    सहारनपुर में सफाई कर्मचारियों का कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:नौकरी के नाम पर एक लाख वसूली, 15 हजार वेतन के वादे के बदले 7 हजार देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment