Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजा भैया ने 500 हथियारों का जखीरा दिखाया:केसरिया साफा पहन पूजा की; बोले- हाथी के दांत दिखाने के अलग, खाने वाले अलग

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने दशहरे पर हथियारों का जखीरा दिखाया। उन्होंने अपनी कोठी पर मंगलवार दोपहर 1 बजे शस्त्र पूजन किया। इस दौरान राजा भैया धोती-कुर्ता और केसरिया साफा पहने 500 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियारों की पूजा करते दिखे। पूजा में उनके जुड़वां बेटे शिवराज और बृजराज भी शामिल हुए। इनके अलावा सभी ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत सैकड़ों समर्थक भी अपने हथियारों के साथ शामिल हुए। सभी शस्त्रों के साथ लाइसेंस भी रखे गये थे। इसका वीडियो भी सामने आया है। पत्नी भानवी सिंह के आरोपों के बाद राजा भैया ने समर्थकों के साथ लगातार दूसरे साल लोगों के सामने दशहरे पर हथियारों का पूजन किया। इस मौके पर राजा भैया ने कहा- विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन अनादि काल से होता आया है। यहां मौजूद सभी लोग हमारा परिवार हैं। हम सभी धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए संकल्पित है। यह नहीं सोचिए कि इतने ही हथियार हैं। हाथी के दांत दिखाने के अलग होते हैं, खाने वाले अलग होते हैं। 2 तस्वीरें देखिए… पैतृक घर में 2 घंटे चली पूजा बेंती कोठी (राजा भैया का घर) में दशहरा पर्व मनाया गया। दोपहर करीब 1 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम 3 बजे तक चला। आचार्य अतुलजी महाराज ने 2 घंटे तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। राजा भैया ने कहा- हमारे परिवार की यह पुरानी परंपरा है। आज जरूरत इस बात की है कि हर व्यक्ति को भारत की गौरवमयी पुरानी परंपरा से परिचित कराया जाए और उन्हें इससे जोड़ा जाए। बोले- कम से कम त्योहारों पर स्वदेशी वस्त्र पहनें राजा भैया ने कहा- आज यहां उपस्थित सभी लोग धोती-कुर्ता जैसे स्वदेशी कपड़ों में नजर आ रहे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि भारतीयता को फिर से जीवित किया जाए, जो धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। आजकल का नौजवान धोती-कुर्ता बहुत कम पहनता है। लेकिन, हमारा अनुरोध है कि कम से कम त्योहारों में अपने स्वदेशी वस्त्र अवश्य पहनें। उन्होंने कहा कि शस्त्रों के लाइसेंस और पर्ची लगाना स्वाभाविक है। इतने सारे शस्त्रों के प्रबंधन में नाम पूछा जाता है। नाम की पर्ची लगाई जाती है, जिससे किसी तरह की असुविधा नहीं हो। हमारा और हमारे समर्थकों का सब कुछ एक-दूसरे का ही है। एक साल पहले पत्नी ने लगाए थे आरोप राजा भैया की पत्नी भावनी सिंह ने 18 सितंबर, 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राजा भैया के पास अवैध हथियारों का जखीरा है। उनके पास कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनसे मास डिस्ट्रक्शन हो सकता है। मतलब- हमले में तमाम लोग मारे जा सकते हैं। ये हथियार जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए खतरा बन सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजा भैया के सबसे करीबी माने जाने वाले अक्षय प्रताप ने कहा था- राजा भैया क्यों अवैध हथियार रखेंगे? राजा भैया का एक भी ऐसा नौकर नहीं है, जिसके पास लाइसेंस और असलहा न हो। दशहरे पर हम इनकी पूजा करते हैं। सारे लीगल शस्त्र हैं। जिसे देखना है वह दशहरा में आ जाए। इसके बाद पिछले साल दशहरे पर राजा भैया ने अपने बेंती महल में 200 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियारों को टेबल पर सजाकर पूजा की थी। इन हथियारों में पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी कारबाइन शामिल थीं। इसका वीडियो भी सामने आया था। कब से भानवी सिंह राजा भैया से अलग रह रहीं? विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने नवंबर, 2022 में दिल्ली की साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। भानवी सिंह ने अपनी ससुरालवालों पर भी आरोप लगाया था। कहा था कि उन्होंने घर छोड़ दिया है। राजा भैया के अवैध संबंध हैं। सितंबर, 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मना कर दिया था। भानवी सिंह ने राजा भैया पर घरेलू हिंसा, मारपीट, खर्च के पैसे नहीं देने, बच्चों की उपेक्षा जैसे तमाम आरोप लगाए थे। राजा भैया के बेटे-बेटियां क्या कर रहे? राजा भैया और भानवी सिंह की 2 बेटियां राघवी और बृजेश्वरी और जुड़वां बेटे शिवराज और बृजराज हैं। दोनों बेटियां मां भानवी के साथ, तो बेटे पिता राजा भैया के साथ रहते हैं। बृजेश्वरी वकालत कर रही हैं। राघवी अमेरिका में पढ़ाई के लिए कोशिश में लगी हैं। दोनों बेटे शिवराज और बृजराज मुंबई से पढ़ाई पूरी कर अब पिता के साथ में राजनीति का ककहरा सीख रहे हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में पिता के साथ प्रचार में सक्रिय थे। 2025 में दोनों बेटों ने जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की सदस्यता ग्रहण की है। माना जा रहा है कि देर-सवेर राजा भैया दोनों बेटों को राजनीति में सक्रिय कर देंगे। दशहरे के दिन क्यों की जाती है शस्त्र पूजा? दशहरे के दिन शस्त्र पूजा की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इस दिन क्षत्रिय राजाओं द्वारा अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए शस्त्रों की पूजा की जाती थी। बीएचयू के एस्ट्रो विभाग के प्रो. विनय कुमार पांडेय बताते हैं कि आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए अस्त्र-शस्त्र की जरूरत पड़ती है। भगवती दुर्गा ने दैत्यों का नाश किया और अपराजिता विजया के नाम से प्रसिद्ध होकर लोक में पूजी जाने लगी। इसलिए दशहरे के दिन यानी की विजयदशमी पर शौर्य के प्रतीक अस्त्र-शस्त्र सहित भगवती विजया का पूजन किया जाता है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… यूपी की 5 रामलीला के रावणों का इंटरव्यू, बोले- गद्दारी करके भी विभीषण हीरो बन गया, लोग मुझे मारने दौड़ते हैं आज विजयादशमी है। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व पर दैनिक भास्कर ने यूपी की 5 रामलीला के रावणों से बात की। ऊपर VIDEO पर क्लिक कर देखिए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉडल के 'श्रद्धा भाव' में निपटे IPS साहब:राजभर ने मांगी मंत्री निषाद की सीटें; सैफई का यादव जेल में होता तो क्या होता?
    Next Article
    अखिलेश बोले- श्रद्धा दुबे का मामला सरकार को ले डूबेगा:राजभर का तंज- चुनावी लाभ लेने के लिए आजम खान से मिलने जा रहे सपा प्रमुख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment