Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजू लोधी बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष:प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी

    5 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश हाईकमान ने जिले में पिछड़ा वर्ग संगठन को और अधिक मजबूत व धारदार बनाने के उद्देश्य से युवा नेता एवं औरंगाबाद के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजू लोधी को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का बुलंदशहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। राजू लोधी को संगठन की यह अहम जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ​राजू लोधी स्थानीय राजनीति में एक सक्रिय और प्रभावी चेहरा माने जाते हैं। वे औरंगाबाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्ष 2023 के निकाय चुनाव में भी उन्होंने बेहद कड़ा मुकाबला लड़ा था, जिसमें वे महज 15 वोटों के मामूली अंतर से पिछड़ गए थे। इस कड़े मुकाबले के बावजूद क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पकड़ और जनाधार की सराहना की गई थी। ​राजू लोधी को बुलंदशहर के सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। जिले के लोध समाज के मतदाताओं में उनकी मजबूत पकड़ और गहरी पैठ है। राजनीतिक दृष्टिकोण से बुलंदशहर जिले की अनूपशहर, स्याना और डिबाई जैसी महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर लोध मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आगामी राजनीतिक समीकरणों और सांगठनिक मजबूती के लिहाज से राजू लोधी की नियुक्ति को पार्टी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक कदम माना जा रहा है। ​अपनी नियुक्ति की घोषणा के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजू लोधी ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं हाईकमान का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास चौहान और सांसद डॉ. भोला सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद किया। भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे ​राजू लोधी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन द्वारा सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएंगे। उन्होंने संकल्प जताया कि वे जिले में पिछड़ा वर्ग के सभी वर्गों को एकजुट कर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को धरातल पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में ट्रैक्टर-कैंटर की भीषण भिड़ंत:केबिन में फंसा चालक, दमकल टीम ने रेस्क्यू कर निकाला
    Next Article
    अयोध्या के रावण के तीनों बेटे बने राम-लक्ष्मण और सीता:पिता की मौत बाद रामायण पढ़कर बने कलाकार, गोरखपुर की रामलीला में लूट रहे वाह-वाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment