Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजा रघुवंशी के हत्यारों को भी फांसी दिलाने की तैयारी:मेरठ में नीला ड्रम कांड के एडवोकेट से इंदौर केस के वकीलों ने सलाह ली

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद अब इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की भी चर्चा तेज हो गई है। राजा के परिवार को भी मामले में न्याय मिलने की उम्मीद है। एक दिन पहले राजा की मां उमा रघुवंशी ने वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने सौरभ राजपूत हत्याकांड का उदाहरण देते हुए अपने बेटे के मामले में भी न्याय की मांग की थी। इधर, राजा रघुवंशी हत्याकांड की पैरवी कर रहे इंदौर के कुछ वकीलों ने मेरठ में नीला ड्रम हत्याकांड के अभियोजन पक्ष के वकीलों से संपर्क किया है। उन्होंने मामले में कानूनी सलाह मांगी है। नीला ड्रम हत्याकांड में अभियोजन पक्ष के वकील डीजीसी केके चौबे ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इसकी जानकारी दी। इंदौर से वकीलों ने कॉल पर किया संपर्क मुस्कान-साहिल केस में अभियोजन पक्ष के वकील डीजीसी केके चौबे ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद ये फैसला पूरे देश में नजीर बन गया है। देशभर में मेरठ के जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा के इस फैसले की चर्चा हो रही है। इसे सराहा जा रहा है। जिला जज ने बेहद बारीकी से पूरे केस का अध्ययन करते हुए नीले ड्रम में दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। जो पूरे देश और समाज के लिए एक नजीर है। बताया कि इस सजा को सुनाए जाने के बाद लगातार देशभर से कई बधाई कॉल आ रहे हैं। इसमें इंदौर के कुछ वकीलों का भी कॉल आया है। जो राजा रघुवंशी मर्डर केस में पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो भी राजा रघुवंशी को सौरभ की तरह न्याय दिलाना चाहते हैं। ये न्याय तभी मिलेगा जब राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली उसकी पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा व साथियों को मृत्युदंड मिलेगा। ये है राजा रघुवंशी हत्याकांड इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड का मामला काफी चर्चा में है। 23 मई 2025 को इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी (29) अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी (25) के साथ मेघालय में हनीमून मनाने गए थे। 2 जून 2025 को राजा रघुवंशी का शव मेघालय के चेरापुंजी (सोहरा) में वेई सावदोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई से मिला था। हत्या का आरोप राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा तथा उसके साथियों पर लगा है। सोनम रघुवंशी को पहले शिलॉन्ग की एक अदालत से जमानत मिल गई थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जुलाई 2026 में उसने मेघालय की एक अधीनस्थ अदालत में सरेंडर कर दिया था। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने भी अदालत से सोनम और अन्य आरोपियों को सख्त से सख्त (फांसी की) सजा देने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में मतदान के लिए कर्मचारियों को विशेष छुट्टी मिलेगी:23 अक्टूबर को आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए होगा मतदान
    Next Article
    हाथरस में बारिश से तापमान गिरा, मंडी में धान भीगा:किसानों को लाखों का नुकसान, शहर में स्थान -स्थान पर जलभराव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment