Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोजगार को खत्म करने का काम कर रही सरकार:विपक्ष ने बजट को बताया 'झूठ का प्रोपेगंडा', सत्ता पक्ष बोला- सभी का ख्याल रखा गया

    7 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में प्रदेश सरकार ने आज अपना बजट पेश किया। इस बजट को लेकर सत्ता पक्ष ने जहां सराहना की, वहीं विपक्ष ने इसे 'झूठ का प्रोपेगंडा' बताया। आम लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और अयोध्या जनपद के प्रभारी डॉ. मिथलेश त्रिपाठी ने बजट को प्रदेश को खुशहाल बनाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें किसानों के साथ-साथ 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का प्रावधान है। डॉ. त्रिपाठी ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को रोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, बेटियों की शादी के लिए अनुदान राशि 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये की गई है। बजट में मेडिकल कॉलेज खोलने और वहां सुविधाएं बढ़ाने की भी बात कही गई है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार ने लोगों की सुरक्षा, रहन-सहन, भोजन और रोजगार सभी का ध्यान रखा है। दूसरी ओर, सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने सरकार के इस बजट को 'प्रोपेगंडा का बजट' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर बजट के साथ एक नया नारा लेकर आती है, लेकिन वे विफल साबित होते हैं। यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले 'एक उत्पाद एक जिला' का नारा दिया गया था, जो पूरी तरह फेल हो गया। किसी भी जिले में कोई उत्पाद विकसित नहीं हुआ, बल्कि बुनकरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार 'टेक युवा समर्थ युवा' का नया प्रोपेगंडा लेकर आई है, लेकिन उनके अनुसार इसका वास्तविक अर्थ 'टेक युवा समर्थ पूंजीपति' है। सपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने का दावा कर रही है, जबकि हकीकत में वह रोजगार खत्म करने का काम कर रही है। जंगबहादुर यादव ने पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में विफलता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, सरकार कोई परीक्षा नहीं करा पा रही है, और कोई नई भर्ती नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी नौकरियों को ठेकेदार के माध्यम से दिया जा रहा है। सरकार विभिन्न सेवाओं को आउटसोर्सिंग पर दे रही है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के नाम पर जो बजट जारी किया गया है, उसका लाभ किसानों को नहीं बल्कि चीनी मिल मालिकों को मिलेगा। उन्होंने खाद की बोरी में कथित कटौती का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि इस पर सरकार क्या कार्रवाई करेगी। साथ ही छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि बजट में जिले के लिए अलग से कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। स्थानीय युवक शैलेश ने भी कहा कि इस बजट में जिले को कोई नई सौगात नहीं मिली है। उनका आरोप था कि पूर्ववर्ती सपा और बसपा सरकारों के समय जो सुविधाएं शुरू हुई थीं, उनका संचालन भी वर्तमान सरकार ठीक से नहीं कर पा रही है। वहीं युवा उत्सव ने बजट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं को रोजगार देने की बात की गई है। छात्राओं को स्कूटी देने की योजना तथा विद्यार्थियों के लिए टैबलेट वितरण के प्रावधान को उन्होंने सकारात्मक कदम बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर पार्षद कानपुर आए:मेयर की शिकायत, कहा- अम्मा एक बच्चे को दूध मलाई दे रहीं, दूसरे को पानी में जहर
    Next Article
    25 गरीब कन्याएं पवित्र बंधन में बंधी:ओपा सेवा फाउंडेशन कराएगा सामूहिक विवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment