Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिजिजू बोले-PM ने विपक्षी नेताओं को दिमागी नक्सल नहीं कहा:इस लिस्ट में माओवादी समर्थक, संविधान न मानने वाले; चिदंबरम बोले- मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व

    1 day ago

    1

    0

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री मोदी की 'दिमागी नक्सल' वाली टिप्पणी पर विपक्षी दलों की आलोचना का जवाब दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं को दिमागी नक्सल नहीं कहा था। रिजिजू ने पोस्ट में लिखा कि दिमागी नक्सल उन लोगों को कहा गया है, जो माओवादियों के समर्थक है, भारतीय संविधान को नहीं मानते, और अनुच्छेद 370 का समर्थन करते हैं। इससे पहले कांग्रेस के सीनियर लीडर पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मुझे दिमागी नक्सली होने पर गर्व है।” 15 अगस्त को लाल किले से संबोधन के दौरान पीएम ने कहा था कि देश को दिमागी नक्सलियों से बचना चाहिए और ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग कर देना चाहिए। पीएम बोले थे- देश को सतर्क रहने की जरूरत, 5 बातें… कांग्रेस ने दिमागी नक्सल को खोखला बताया कांग्रेस ने मोदी के बयान पर कहा कि दिमागी नक्सल खोखला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पहले जाति जनगणना की मांग को अर्बन नक्सल सोच बताकर खारिज किया गया था, लेकिन एक साल पहले जाति आधारित जनगणना की घोषणा कर दी गई। उन्होंने कहा कि पहले विरोधियों की मांगों को अपमानजनक नाम दिए जाते हैं, फिर बाद में उन्हीं मांगों को मान लिया जाता है। 12 साल बाद भी उनके राजनीतिक भाषण में कुछ नया नहीं था। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- दिमागी नक्सलियों को पहचानें, उन्हें अलग करें: ये समाज को भटका रहे 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले पर 75 मिनट की स्पीच दी। पीएम ने कहा- ‘हथियारी नक्सल तो चले गए, लेकिन दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं। समाज को गलत राह पर ले जाने के लिए तरह-तरह के काम कर रहे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब- आधी रात घूमती दिखी नग्न महिला,VIDEO:पूछा तो बोली- मैं नहा रही थी, कोई कपड़े ले गया; ग्रामीण बोले- क्या पता, भूत न हो?
    Next Article
    राहुल बोले-सरकार के खिलाफ खड़े होने वालों की तारीफ हो:कहा- छात्रों के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा हुई; प्रदर्शनकारियों से बातचीत का Video शेयर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment