Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजनजी के भजन पर नृत्य करने लगे भक्त:शाहगंज में चल रही श्रीरामकथा में आए 25 हजार श्रद्धालु, राजनजी रामलला के दर्शन किए

    17 hours ago

    1

    0

    जौनपुर जिले के शाहगंज कस्बे में नौ दिवसीय श्री रामकथा का भव्य आयोजन किया गया है। प्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दूसरे दिन लगभग 25,000 श्रोताओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। शाहगंज के लोगों का कहना है कि वे पिछले दस वर्षों से इस प्रकार के भव्य आयोजन का प्रयास कर रहे थे। अब जाकर उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि उनके नगर में श्री रामचरितमानस पर आधारित रामकथा का आयोजन संभव हो सका। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पंडाल में एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि दूर बैठे श्रद्धालु भी कथा को सुन और देख सकें। बाहर श्रद्धालुओं के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन समिति के सदस्य सुमित आनंद और दिनेश अग्रहरि ने बताया कि वर्षों की मेहनत के बाद यह आयोजन संभव हो पाया है। दूसरे दिन की कथा में राजन महाराज ने शिव-विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब भगवान शंकर का विवाह माता पार्वती से हो रहा था, तब बारात में भूत-प्रेत, गण और नागों की टोली शामिल थी। भोलेनाथ का श्रृंगार श्मशान की भस्म से किया गया था और आभूषणों के स्थान पर सर्प सुशोभित थे। भगवान शंकर के इस अद्भुत और अलौकिक स्वरूप को देखकर माता पार्वती की माता मैना देवी मूर्छित हो गई थीं। कथा का ऐसा सजीव वर्णन सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी कैद रामलीला मैदान में आयोजित इस कथा में आसपास के लगभग 50 गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन की भव्यता को ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी कैद किया गया। गौरतलब है कि गोरखपुर में आयोजित कथा के दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर हुई धक्का-मुक्की के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था और कुछ विवाद की स्थिति भी बनी थी। उसी घटना को ध्यान में रखते हुए शाहगंज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजन जी महाराज की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और उनके साथ पुलिस की एक टीम तैनात की गई है। कथा स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का सुंदर समन्वय देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु पूरे मनोयोग से कथा का रसपान कर रहे हैं और वातावरण राममय बना हुआ है। आयोजकों में शामिल आनंद अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, कृष्णकांत सोनी, भुवनेश्वर मोदनवाल, राजकमल जायसवाल, रितेश अग्रहरि, अश्विनी अग्रहरि, सिरियस मोदनवाल, सुमित और शिरीष ने बताया कि 500 वर्षों के हिंदू समाज के संघर्ष और तपस्या के बाद श्रीराम मंदिर भव्य स्वरूप में बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि सनातन आस्था और सांस्कृतिक चेतना को समर्पित इस श्रीराम कथा का आयोजन संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर किया गया है। इस भव्य आयोजन में पूज्य राजन जी महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं, जिन्हें सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि कथा के सफल संचालन में शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिला है। सभी के सामूहिक प्रयास से यह धार्मिक आयोजन भव्य और व्यवस्थित रूप से हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में जयंत चौधरी ने शहीद प्रतिमा का अनावरण किया:बोले- अमेरिकी किसान भारत का मुकाबला नहीं कर पाएगा
    Next Article
    युवती के अपहरण और यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार:फतेहपुर पुलिस ने कौशांबी के युवक को न्यायालय भेजा, जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment