Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजपाल यादव के भाई ने मदद के दावों को नकारा:शाहजहांपुर में बोले- मेरा भाई बॉलीवुड में मेहनत कर रहा, भीख नही मांग रहा

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के बॉलीवुड हास्य कलाकार राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल में हैं। सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड अभिनेता उनकी मदद का दावा कर रहे हैं, लेकिन राजपाल के परिवार का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है और न ही किसी ने उनसे संपर्क किया है। राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत में बताया कि उन्होंने भी केवल सोशल मीडिया पर ही देखा है कि कई लोगों ने मदद का दावा किया है। हालांकि, उनके अकाउंट में अभी तक ऐसी कोई आर्थिक मदद नहीं आई है। श्रीपाल यादव के अनुसार, जो व्यक्ति राजपाल का अकाउंट संभालते हैं, उन्होंने भी खाते में किसी राशि के आने की पुष्टि नहीं की है। स्थानीय सपा नेता लखन प्रताप सिंह ने भी राजपाल की मदद के लिए 51 हजार रुपये उनके खाते में भेजने का दावा किया है। श्रीपाल यादव ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि मदद करने वाली बात सच है या झूठ। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर अभिनेताओं ने मदद की है, तो वह पैसा कहां दिया गया और कहां गया। उन्होंने कहा कि अगर वे वाकई मदद कर रहे हैं तो उनका आभार, लेकिन अगर वह लोग सिर्फ मजाक बना रहे हैं तो यह गलत है। उन्होंने सोनू सूद पर भरोसा जताते हुए कहा कि अगर उन्होंने मदद करने का वादा किया है तो वह ऐसा कर सकते हैं, लेकिन अभी तक यह जानकारी नहीं है कि मदद की गई है या नहीं। श्रीपाल यादव ने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी ने भी मदद के संबंध में परिवार से कोई संपर्क नहीं किया है। श्रीपाल यादव ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष ने उस समय कहा था कि उन्हें अब पैसा नहीं चाहिए, बल्कि राजपाल को जेल भेजना और उन्हें अपमानित करना है। राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने दावा किया है कि इस प्रकरण में कुछ पैसा अदा भी किया है। भाई ने कहा कि पैसा निवेश के लिए लिया गया था। दूसरे पक्ष ने अपना बेटा फिल्म में रखने के लिए बोला था । फिर पता नही कौन सी बात पर वो लोग असंतुष्ट हो गए।फिल्म रिलीज होने से पहले ही दूसरे पक्ष ने राजपाल यादव को बर्बाद करने के लिए कहा था ।उसके बाद निवेश के नाम पर दिया गया पैसा उधार में बता दिया । भाई ने कहा कि राजपाल यादव बहुत सीधे इंसान है। उन्होंने कागजों को पढ़ा नही था और ऐसे ही साइन कर दिए थे। क्योंकि भरोसा ही इतना ज्यादा था। कागजों को बगैर पढ़े साइन करने को गलती कहें या राजपाल की मुर्खता । श्रीपाल यादव ने कहा कि हम राजपाल यादव के बड़े भाई हैं। जितना उन्होंने हमे बताया उतना हमे पता है। बहुत ज्यादा जानकारी हमे भी नही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहा है कि पांच करोड़ का कर्जा, जबकि ये कर्जा नही बल्कि निवेश था वो भी एक मूवी बनाने के लिए। राजपाल यादव ने न कर्ज लिया और ही ब्याज पर लिया था। श्रीपाल यादव ने कहा कि मेरे परिवार का मुख्य सदस्य जेल में है, कितना भी कहें कि हम परेशान नही है लेकिन मायूसी तो रहेगी। घबराहट इसलिए नही है कि हम सच्चे हैं देर कितनी भी लग जाए लेकिन सच्चाई की जीत होगी। उन्होंने आर्थिक तंगी की वाली बात को गलत बताया, कहा कि राजपाल यादव काम कर रहे हैं, आर्थिक स्थिति खराब जैसी अफवाह जो उड़ाई जा रही है ऐसी कोई परिस्थितियां नही है। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव ने कहा था कि हमको भी सुना जाए, उनकी कहीं नही सुनी गई। भाई ने अदालत से आग्रह किया है कि हमारी भी बात को गौर से सुनकर विचार किया जाए। उसके बाद जो सजा होगी वह हमको मंजूर होगी। वहीं स्थानीय सपा नेता लखन प्रताप सिंह ने राजपाल यादव की मदद करने को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने दावा किया है कि राजपाल यादव के छोटे भाई से उनकी बात हुई है। उन्होंने उनका अकाउंट नंबर लेकर उसमे मदद बतौर 51 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव से मेरे बहुत अच्छे संबध रहे हैं। उनकी मुश्किल घड़ी में हम उनके साथ हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी को ले जाने वाले के भाई की हत्या:हरदोई में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भाले से गोदा, 24 घावों ने फाड़ दिए फेफड़े और दिल
    Next Article
    सुल्तानपुर में ससुराल वालों पर केस दर्ज:अयोध्या निवासी पति समेत चार पर उत्पीड़न का आरोप, दहेज में 10 लाख रुपए मांगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment