Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में ससुराल वालों पर केस दर्ज:अयोध्या निवासी पति समेत चार पर उत्पीड़न का आरोप, दहेज में 10 लाख रुपए मांगे

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के धनपतगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जज्जौर निवासी पार्वती का विवाह 26 फरवरी 2015 को अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के पूरे ठाकुर कदनपुर निवासी विश्व दीपक यादव से हुआ था। पीड़िता के अनुसार, उसके पिता ने विवाह में 2.5 लाख रुपये नकद और लगभग 15 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे। इसके बावजूद पति विश्व दीपक यादव, ससुर हृदय राम यादव, जेठ राजबहादुर यादव और जेठानी सरोज कुमारी दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले शादी में दी गई मारुति 800 कार को कमतर बताते हुए स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही मकान निर्माण के लिए 10 लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाया जाने लगा। जब उसके पिता ने आर्थिक असमर्थता जताई तो ससुराल पक्ष द्वारा गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। वर्ष 2016 में गर्भवती होने पर पार्वती को मायके भेज दिया गया। 13 अगस्त 2016 को उसने एक बेटी अनिका को जन्म दिया, जिसका पूरा खर्च उसके पिता ने उठाया। बेटी के जन्म के छह महीने बाद वर्ष 2017 में उसे ससुराल ले जाया गया, लेकिन वहां बेटी पैदा होने को लेकर ताने दिए जाने लगे। इसके बाद पति करीब छह वर्षों तक उसे लेने नहीं आया। 1 फरवरी को पार्वती अपने पिता से अनुरोध कर ससुराल पहुंची। उसके साथ पिता, भाई अनुज, मामा लालचंद्र और मौसा संतराम भी थे। घर पर पति मौजूद नहीं था। फोन पर संपर्क करने पर उसने अगले दिन आने की बात कही। इस दौरान ससुर, जेठ और जेठानी ने पार्वती का अपमान करते हुए आपत्तिजनक शब्द कहे। 2 फरवरी को पति घर पहुंचा और आते ही पार्वती के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने गला दबाया और धक्का दिया। 4 फरवरी को पति ने जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन गाड़ी में बैठाया और मायके के पास सुनसान स्थान पर उतारकर थप्पड़ व घूंसे मारे। घटना के बाद पीड़िता ने धनपतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष हंसमती ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजपाल यादव के भाई ने मदद के दावों को नकारा:शाहजहांपुर में बोले- मेरा भाई बॉलीवुड में मेहनत कर रहा, भीख नही मांग रहा
    Next Article
    Vadh 2 Bhabiji Ghar Par Hain BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर 'वध 2' और 'भाभी जी घर पर हैं' की रफ्तार पड़ी धीमी, जानिए 5वें दिन का कलेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment