Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान के बांसवाड़ा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई स्कूल वैन, एक छात्र की मौत और कई घायल

    16 minutes from now

    1

    0

    जयपुर, 29 जुलाई राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बुधवार सुबह एक स्कूल वैन के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से 15 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बांसवाड़ा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अयान वासुनिया (15) के रूप में हुई है।उसने बताया कि एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों को ले जा रही वैन खड़े ट्रक से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में छह से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल छात्र रुद्र नेमा (16) को बेहतर इलाज के लिए उदयपुर भेजा गया है। सिंह ने घायल विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनके परिजनों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा, ‘‘घटना की गहन जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि वैन का संचालन संभवतः सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर किया जा रहा था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उपमंडलीय मजिस्ट्रेट स्तर की जांच शुरू कर दी गई है और मामला दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर चार अगस्त से वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक
    Next Article
    चंडीगढ़ में Amritpal Singh की रिहाई को लेकर हंगामा, Akali Dal-Waris Punjab De का हल्ला बोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment