Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,8 लोग जिंदा जले:4 गंभीर झुलसे, पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सीज

    13 hours ago

    1

    0

    राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया। हादसा खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। फैक्ट्री मैनेजर अभिनंदन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फैक्ट्री को सीज कर दिया है। तीन मृतकों की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के मिंटू, नितेश और सुजान के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान के लिए उनके परिजनों का डीएनए सैंपल लिया जाएगा। इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने कहा- देखकर लग रहा है कि छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था। गैस रिसाव नहीं था। एडीएम सुमिता मिश्रा के अनुसार, फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है। उन्होंने किसी तिवारी को यह फैक्ट्री लीज पर दी थी। दोनों से संपर्क नहीं हो पाया है। हादसे के बाद की PHOTOS… ये खबर भी पढ़ें… फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी आग; VIDEO:ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो, पॉलीथीन में भरने पड़े शव; PHOTOS में देखिए भयावह हादसा एक के बाद एक 3 धमाके, शवों के चीथड़े उड़े:कपड़ा बनाने के लिए रजिस्टर्ड फैक्ट्री में बन रहे थे पटाखे; किराए पर चल रही थी राजस्थान- फैक्ट्री में आग का खौफनाक मंजर, VIDEO:बचने के लिए चिल्लाते रहे लोग; लपटों से घिरने के बाद तड़प-तड़प कर दम तोड़ा पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मणिशंकर अय्यर बोले- थरूर विदेश मंत्री बनना चाहते हैं:मैं गांधीवादी-नेहरूवादी हूं, राहुलवादी नहीं; पवन खेड़ा को जयराम रमेश का तोता बताया
    Next Article
    अपहरण, पिटाई और 400 करोड़ की लूट... ट्रक ड्राइवर की कहानी का चौंकाने वाला सच!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment