Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में बस-टैक्सी बंद, पैसेंजर्स की सड़क पर लाइनें लगीं:हड़ताली ऑपरेटर्स की धमकी- चक्काजाम भी करेंगे, रोडवेज बसों की संख्या-राउंड बढ़ाए जाएंगे

    9 hours ago

    1

    0

    राजस्थान में परिवहन विभाग कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटर्स ने सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बस ऑपरेटर्स का दावा है कि प्रदेश की करीब 35 हजार कॉन्ट्रैक्ट कैरिज, स्टेट कैरिज और लोक परिवहन बसों का संचालन बंद हो गया है। जयपुर सहित कई शहरों में मंगलवार सुबस से इसका असर दिख रहा है। हालांकि, जोधपुर में बसें चल रही हैं। वहीं, टैक्सी ऑपरेटर्स ने भी बस हड़ताल को समर्थन दिया है। इधर, रोडवेज बसों में मंगलवार सुबह यात्री भार बढ़ गया है। हालांकि, रोडवेज अधिकारियों का दावा है भीड़ बढ़ी तो बसों की संख्या और राउंड बढ़ाए जाएंगे। चक्काजाम की धमकी, जोधपुर में हड़ताल बेअसर ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को उन्हें सचिवालय में वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन बातचीत में कोई सहमति नहीं बन सकी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से आरसी सस्पेंड की गई बसों की सूची मंगवाई गई है और मंगलवार को फिर बातचीत होगी। शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे से हड़ताल प्रभावी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो बस ऑपरेटर्स सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। वहीं, जोधपुर में मंगलवार सुबह प्राइवेट बसों का संचालन सामान्य रहा। यहां हड़ताल का असर नहीं दिखा। 15 लाख से ज्यादा पैसेंजर्स प्रभावित होने का दावा निजी बस ऑपरेटर्स का दावा है कि टैक्सी यूनियन ने भी उनके समर्थन में हड़ताल की है। हालांकि, टैक्सी ऑपरेटर्स के किसी संगठन ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, प्राइवेट बस संचालकों का कहना है राजस्थान से आने-जाने वाली 35 हजार बसों से डेली 15 लाख से ज्यादा पैसेंजर्स सफर करते हैं। हड़ताल होने से इन्हें परेशानी होगी। अब देखिए- प्राइवेट बसों की हड़ताल से जुड़ी PHOTOS.. … अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी-ट्रम्प डील के खिलाफ कांग्रेस की किसान चौपाल आज:भोपाल में राहुल-खड़गे शामिल होंगे; जीतू बोले- किसानों की गर्दन यूएस की तलवार पर रखी
    Next Article
    घर में जाते दिखे लेकिन बाहर नहीं निकले... ऐसे खुला नीले ड्रम में पिता के टुकड़े रखने वाले राजा का राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment