Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान-शादी से लौट रही कार ट्रेलर में घुसी, 5 मौत:अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार किया, जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट

    4 hours ago

    1

    0

    राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार सवार शादी-समारोह से घर लौट रहे थे। कार स्पीड में थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसा बीती देर रात करीब 11 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास हुआ। कार को क्रेन से खींचकर बाहर निकाला ट्रेलर में घुसी कार को क्रेन से अलग किया गया। इसके बाद कार में फंसे युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सिकंदरा अस्पताल में 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 गंभीर घायलों को दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक युवक ने दौसा में दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक को दौसा से जयपुर रेफर किया गया। सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले हादसे में समय सिंह (25) पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश (24) पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश (24) पुत्र बनवारी योगी, मनीष (23) पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित (26) पुत्र लालाराम बैरवा की मौत हो गई। एक युवक नवीन (23) गंभीर घायल है। पुलिस के अनुसार कार सवार सभी युवक कालाखो (दौसा) गांव के रहने वाले हैं। वे मंगलवार को आभानेरी गांव में शादी-समारोह में शामिल होने गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद
    Next Article
    वेलेंटाइन वीक में रिलीज हुआ ‘वजह बेवजह’ गाना, छाई मृणाल-सिद्धांत की जोड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment