Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

    8 hours ago

    1

    0

    श्रीनगर, एक सितंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से संसद और उच्चतम न्यायालय में किए गए वादों पर जवाबदेही की मांग करते हुए बुधवार को जम्मू और श्रीनगर स्थित विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालयों का घेराव करेगी। एनसी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, नेशनल कॉन्फ्रेंस कल श्रीनगर और जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालयों का शांतिपूर्ण घेराव करेगी। यह संसद और भारत के उच्चतम न्यायालय के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से किए गए वादों के लिए जवाबदेही की मांग को लेकर होगा।यह घोषणा भाजपा की ओर से यहां नागरिक सचिवालय का घेराव करने की योजना के एक दिन पहले की गई है। भाजपा ने यह कदम उमर अब्दुल्ला सरकार पर चुनावी वादे पूरे करने में कथित रूप से विफल रहने के आरोप में उठाने का फैसला किया है। एनसी ने कहा, हमारी मांगें स्पष्ट हैं: संवैधानिक गारंटी, राज्य का दर्जा बहाल करना, आरक्षण संबंधी फाइल को मंजूरी देना और जम्मू-कश्मीर के लोगों को न्याय दिलाना।जम्मू-कश्मीर की जनता का जनादेश कोई ब्लैंक चैक नहीं है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए, इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख नामक दो केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्गठित किया गया था।दिसंबर 2023 में उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार के इस फैसले की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखते हुए कहा था कि राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। जुलाई में एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस के बाहर प्रदर्शन किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोलकाता में छह घंटे की पूछताछ के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, भाजपा सरकार कर रही राजनीतिक बदले की कार्रवाई
    Next Article
    तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष की नजरबंदी पर नितिन नवीन ने कांग्रेस को घेरा, राहुल पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment