Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष की नजरबंदी पर नितिन नवीन ने कांग्रेस को घेरा, राहुल पर साधा निशाना

    8 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, एक सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को अपनी पार्टी की तेलंगाना इकाई के प्रमुख को कथित तौर पर नजरबंद किए पर कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि संविधान पर राहुल गांधी के भाषण ‘‘पूरी तरह दिखावा’’ हैं। नवीन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तेलंगाना इस तानाशाही सोच का जवाब देगा।’’ यह घटनाक्रम तब हुआ जब तेलंगाना भाजपा प्रमुख एन. रामचंद्र राव को हैदराबाद में पुलिस ने कथित तौर पर नजरबंद कर दिया ताकि उन्हें नलगोंडा जाने से रोका जा सके। वह पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष एन. वर्षित रेड्डी के साथ एकजुटता दिखाने जा रहे थे, जिनके घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया था।नवीन ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव से बात की, जिन्हें पुलिस ने गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में ले लिया। उन्हें हमारे नलगोंडा जिला अध्यक्ष से मिलने से रोका गया, जिनके घर पर हाल ही में कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया था।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जब कांग्रेस के गुंडे हमला करते हैं, तो प्रशासन चुप रहता है। जब भाजपा नेता पीड़ितों से मिलने जाते हैं, तो कांग्रेस प्रशासन हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर लेता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संविधान पर राहुल गांधी के भाषण पूरी तरह दिखावा हैं और तेलंगाना इस तानाशाही सोच का जवाब देगा।’’ नलगोंडा शहर में राज्य के सड़क और भवन मंत्री के वेंकट रेड्डी के कैंप कार्यालय के सामने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर रेड्डी के घर में तोड़फोड़ की थी।भाजपा सदस्यों ने हैदराबाद में अपने पार्टी कार्यालय के गेट पर कथित तौर पर काला रंग फेंकने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निंदा की। इसके जवाब में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वेंकट रेड्डी के कार्यालय के बाहर कथित तौर पर अंडे और टमाटर फेंके, एक पुतला जलाया और एक बैनर को आंशिक रूप से फाड़ दिया। तेलंगाना भाजपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘कांग्रेस ने मुझे नलगोंडा जिला अध्यक्ष से मिलने से रोकने के लिए गिरफ्तार किया है, जिनके घर में कांग्रेस गुंडों ने तोड़फोड़ की थी।मैं उनके प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उनसे मिलना चाहता था।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान की पूरी तरह अनदेखी करते हुए उन्हें ‘‘गिरफ्तार’’ किया। मंगलवार को तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी ज़िले में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों दलों के सदस्यों को वहां से हटाया।आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भुवनगिरी से कांग्रेस विधायक के. अनिल कुमार रेड्डी के कैंप कार्यालय में गमले तोड़ दिए और गेट पर काली स्याही फेंकी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 14 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार विधायक के कैंप कार्यालय पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर पत्थर फेंकने की कोशिश की।लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव करके उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी
    Next Article
    Cooperative Federalism को मिलेगी ताकत, PM Modi जल शक्ति मंत्रालय के Departmental Summit में देंगे नया मंत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment