Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति धरने पर बैठे; VIDEO:कानपुर देहात में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, अंबेडकर प्रतिमा के पास गंदगी से नाराज थे

    18 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में यूपी सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास लगातार फैलाई जा रही गंदगी और प्रशासन की उदासीनता का विरोध जताया। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी का आरोप है कि अकबरपुर तहसील क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई गांव में लगभग 30 वर्षों से स्थापित अंबेडकर प्रतिमा के पास हाल ही में एक व्यक्ति को जमीन का पट्टा आवंटित किया गया है। इसके बाद से ही वहां लगातार गंदगी फैलाई जा रही है। वारसी के अनुसार, स्थानीय लोग और समर्थक समय-समय पर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई करते हैं, लेकिन पट्टाधारक व्यक्ति फिर से वहां गंदगी फैला देता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार तहसील और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों की उदासीनता के कारण उन्हें धरना देना पड़ा। उन्होंने एक दिन पहले जिलाधिकारी को भी मामले से अवगत कराया था, पर कोई जवाब नहीं मिला। धरने पर बैठे पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि यह सांकेतिक धरना है। यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की और समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पूर्व सांसद के धरने की सूचना मिलने पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जमीन पर बैठकर अनिल शुक्ल वारसी की समस्या सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एडीएम बोले- मैं मौके पर जाऊंगा एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया- पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी फतेहपुर रोशनाई गांव में बाबा साहब की मूर्ति के पास कुछ अवस्थाएं फैलने से नाराज थके। पूरे मामले में अधिकारियों को निर्देश दिया है और मैं खुद मौके पर जाकर समाधान कराऊंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीम आर्मी ने राष्ट्रपति-PM के नाम भेजा ज्ञापन:लोकतंत्र के चारों स्तंभों में आरक्षण लागू करने की मांग, रिक्तियां भरने पर जोर
    Next Article
    मनोरमा नदी सफाई, प्रशासन को 7 जून तक का अल्टीमेटम:कार्रवाई न होने पर 15 जून को प्रदर्शन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment