Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 27 जुलाई को जौनपुर आएंगी:पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, रेलवे स्टेशन से विश्वविद्यालय तक रहेगा सुरक्षा घेरा

    20 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 27 जुलाई को जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। राज्यपाल इस बार ट्रेन से जौनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। वहां से वह स्टाफ कार के जरिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगी। उनके पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि राज्यपाल के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेलवे स्टेशन से विश्वविद्यालय तक के पूरे मार्ग को सेक्टर और जोनल योजना के तहत विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए राजपत्रित अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। दूसरे जिलों से भी बुलाया गया अतिरिक्त पुलिस बल एसपी ने बताया कि जिले के पुलिस बल के अलावा अन्य जिलों से भी अतिरिक्त फोर्स और राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती की गई है। राज्यपाल के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उनके प्रस्तावित मार्ग का ड्रोन और पुलिस द्वारा भौतिक सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। रूट डायवर्जन प्लान रहेगा लागू पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राज्यपाल का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की योजना तैयार की है। आम जनता को समय रहते वैकल्पिक मार्गों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    24 घंटे में सरयू नदी का जलस्तर 18 सेंटीमीटर बढ़ा:अम्बेडकरनगर के मांझा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा, कटान से किसानों की बढ़ी चिंता
    Next Article
    उन्नाव में 26 जुलाई तक बंद रहेगा रेलवे फाटक-35 बी:ट्रैक मरम्मत के चलते वाहनों की एंट्री पर रोक, वैकल्पिक मार्ग से करें सफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment