Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग:26 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, हरियाणा के कांग्रेस विधायक हिमाचल से लौटे; बिहार-ओडिशा में उलटफेर के आसार

    5 hours ago

    1

    0

    राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नतीजे शाम तक आ जाएंगे। इनमें से 7 राज्यों की 26 सीटों पर तस्वीर लगभग साफ है। यहां उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। हरियाणा में वोटिंग के लिए कांग्रेस के विधायक हिमाचल के कसौली से रवाना होकर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। इधर बिहार-ओडिशा में उलटफेर के आसार है। तीनों राज्यों में उलटफेर हो सकता है ओडिशा में विपक्षी बीजेडी और कांग्रेस ने रविवार को 5 विधायकों नोटिस जारी किया था। वहीं भाजपा ने अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया था। वोटिंग के लिए सभी विधायकों को वापस बुलाया गया है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने रविवार को आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा ने अपने विधायकों की बाड़बंदी की है। कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को शिमला के रिजॉर्ट भेजा था। भाजपा ने अपने सभी 47 विधायकों को निजी होटल में शिफ्ट किया था। कांग्रेस विधायक हिमाचल से वापस लौट गए है। बिहार में संख्याबल के हिसाब से एनडीए की 4 सीटों पर जीत तय है। 5वीं सीट के लिए उलटफेर हो सकता है। एनडीए को 8 सीटों का फायदा हो सकता 10 राज्यों की जिन 37 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें 7 राज्यों की राज्यों की 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। एनडीए और विपक्ष को 13-13 सीटें मिली हैं। 26 में से पहले एनडीए के पास 8 सीटें थीं। अब चुनाव होने के बाद एनडीए के पास 13 सीटें हो जाएंगी। यानी 5 सीटों का फायदा हुआ। वहीं, 3 राज्य हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों में पहले एनडीए के पास 4 सीटें थीं। चुनाव के बाद 7 सीटें मिलने के आसार हैं। यानी यहां 3 सीटों का फायदा हो सकता है। इस तरह एनडीए को कुल 8 सीटों का फायदा होने के आसार हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7 सीटें राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ठप हुआ दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद
    Next Article
    Vivo T5x 5G में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स के साथ मिलेगी सुपर गेमिंग परफॉर्मेंस, जानिए लॉन्च से पहले फीचर्स और कीमत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment