Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप

    1 day ago

    1

    0

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दो सगे भाइयों ने हत्या की जांच के दौरान पुलिस पर कथित तौर पर मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है तथा पुलिस अधीक्षक से इस बारे में शिकायत की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जिले के घुमका पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरबसपुर गांव के निवासी पवन साहू और प्रदीप साहू के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनकी दादी 70 वर्षीय बिहासीन साहू की कथित तौर पर हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के साथ मारपीट की।पुलिस के अनुसार, दोनों इस मामले में संदिग्ध हैं। पिछले साल 13 नवंबर को महिला का जला हुआ शव पराली के ढेर में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के बाद शव जलाने की पुष्टि हुई।बाद में पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला के बेटे नेतराम साहू और पोते पवन साहू और प्रदीप साहू को थाने बुलाया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों को इस महीने 18 अगस्त की सुबह से 20 अगस्त की शाम तक थाने में रखा गया। इस दौरान अपराध स्‍वीकार कराने के लिए पवन और प्रदीप के साथ मारपीट की गई।परिजनों का आरोप है कि है कि 10 से 12 पुलिसकर्मियों ने दोनों भाइयों को पीटा। 20 अगस्त की शाम पुलिस तीनों को बरबसपुर के प्रवेश द्वार के पास छोड़कर चली गई। इसके बाद वे घायल अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे, जहां पवन और प्रदीप को भर्ती किया गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूछताछ के दौरान तीनों को परिवार के सदस्यों और वकील से मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस हत्या की जांच सही दिशा में करने के बजाय उन्हें प्रकरण में फंसाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में राजनांदगांव जिले के अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।राठौर ने कहा, ‘‘ तीनों हत्या के मामले में संदिग्ध हैं, इसलिए उन्‍हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। मामले की जांच जारी है। आगे भी पुलिस पूछताछ करेगी।हिरासत में मारपीट के आरोप की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल
    Next Article
    Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment